आतंक की नीति.. पड़ोसी अंत में पड़ोसी ही हैं... पाकिस्तान पर जयशंकर कभी गरम तो कभी नरम, जानें क्या बोले?
भारतीय विदेश मंत्री ने ANI को दिया इंटरव्यू
आतंकवाद को बताया पाकिस्तान की नीति
'पड़ोसी अंत में पड़ोसी ही होते हैं'
S Jaishankar on Pakistan: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नये साल पर पाकिस्तान को लेकर सख्ती और नरमी, दोनों तरह के लहजों का इस्तेमाल किया है। जिससे लगता है, कि आने वाले वक्त में अगर पाकिस्तान अपनी आतंकवाद नीति को छोड़े, तो भारत उससे बात कर सकता है।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा, कि पाकिस्तान की मुख्य नीति "भारत को मेज पर लाने के लिए सीमा पार आतंकवाद का उपयोग करना" रही है, लेकिन भारत ने "अब वह खेल नहीं खेलकर" उस नीति को अप्रासंगिक बना दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में, जयशंकर ने कहा, "पाकिस्तान जो करने की कोशिश कर रहा था, वह अभी नहीं बल्कि कई दशकों से, वास्तव में भारत को मेज पर लाने के लिए सीमा पार आतंकवाद का उपयोग करना था। संक्षेप में, यही उसकी मूल नीति थी।"
भारतीय विदेश मंत्री ने आगे कहा, कि "हमने अब वह खेल न खेलकर इसे अप्रासंगिक बना दिया है।"
सख्ती के बाद जयशंकर ने दिखाई नरमी
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती दिखाने के बाद भारतीय विदेश मंत्री ने नरमी का संकेत भी दिया है।
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, कि "ऐसा नहीं है, कि हम किसी पड़ोसी के साथ व्यवहार नहीं करेंगे। आखिरकार, एक पड़ोसी, पड़ोसी ही होता है, लेकिन यह है, कि हम उनके द्वारा निर्धारित शर्तों के आधार पर व्यवहार नहीं करेंगे। जहां आपको बातचीत की मेज पर लाने के लिए आतंकवाद की प्रथा को वैध और प्रभावी माना जाता है।"
Recommended Video
आपको बता दें, कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे अर्से से बातचीत बंद है और पाकिस्तान ने कई बार भारत के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा है, लेकिन भारत ने हमेशा कहा है, कि बातचीत के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।
हालांकि, अब जबकि पाकिस्तान में चुनाव होने वाले हैं और ऐसी उम्मीद है, कि नवाज शरीफ की सत्ता में वापसी हो सकती है और उन्होंने पिछले दिनों भारत को लेकर सकारात्मक बातें की हैं, तो उम्मीद है, कि एक बार फिर से दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications