जयशंकर ने कहा कि जर्जिया में बहुत कुछ करने की क्षमता है, यहां महत्वपूर्ण भारतीय निवेश हुआ

नई दिल्‍ली,10 जुलाई। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जार्जिया के दौरे पर गए हैं। जार्जिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि जॉर्जिया में महत्वपूर्ण भारतीय निवेश हुआ है। यहां 8000 भारतीय छात्र हैं। हमारी कुछ चर्चित फिल्मों की शूटिंग जॉर्जिया में हुई है। वहां बहुत कुछ करने की क्षमता है।

pic

ये बात जॉर्जिया के प्रधान मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही। बता दें जार्जिया से पहले विदेश मंत्री रूस गए थे। जार्जिया जाने वाले जयशंकर पहले विदेश मंत्री हैं, माना जा रहा है कि इस दौरे के साथ ही भारत और जार्जियां का भावानात्‍मक संबंध स्‍थापित हो गया है।

जयशंकर ने इस अवसर पर कहा भारतीय छात्र समुदाय का आपने जो ख्याल रखा है, उसके लिए मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम जानते हैं कि आप हमारे छात्रों की देखभाल करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं। कई मामलों में उन्हें घर लौटने और फिर पढ़ाई के लिए जॉर्जिया वापस आने में मदद की।

इस अवसर पर जयशंकर ने 394 साल बाद जॉर्जिया की महारानी सेंट केतेवन के अवशेष वहां की सरकार को सौंपे। ये अवशेष गोवा के एक चर्च में 2005 में मिले थे।संत केतेवन 17वीं सदी में जॉर्जिया की महारानी थीं। उनके अवशेष 2005 में पुराने गोवा के संत ऑगस्टिन कांवेंट में मिले थे। ये अवशेष 1627 में गोवा लाए गए थे।

विदेश मंत्री जयशंकर जॉर्जिया जो सोवियत संघ का हिस्सा है उसकी दो दिन की यात्रा पर गए हैं। अब तक किसी भारतीय विदेश मंत्री ने इस देश का दौरा नहीं किया था, ताकि रूस भारत से नाराज न हो जाए। इसके बाद जयशंकर ने टृवीट करते हुए लिखामेरा विदेश मंत्री डेविड जलकालियनी ने तिबलिसी में पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। सेंट महारानी केतेवन के पवित्र अवशेष जॉर्जिया के लोगों को सौंप कर अच्छा लग रहा है, भावुक पल था।

https://hindi.oneindia.com/photos/nikki-tamboli-bold-pictures-viral-on-social-media-oi64345.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+