इंटरनेट धीमा चलने पर केबल में लगाई आग, मिली सात साल की सजा
चीनी अधिकारियों ने कहा है कि एक व्यक्ति को धीमे इंटरनेट कनेक्शन से नाराज होकर इंटरनेट उपकरण में आग लगाने के दोष में सात साल जेल की सजा सुनाई गई है. लान उपनाम वाला व्यक्ति पिछले साल जून में दक्षिणी गुआंग्शी प्रांत के एक इंटरनेट कैफे में था, जब वह इंटरनेट की खराब स्पीड से परेशान हो गया तो उसने वहां मौजूद उपकरण जला दिए.

एक स्थानीय अदालत ने अपने बयान में कहा कि वह खराब इंटरनेट से इस कद्र परेशान हो गया कि उसने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल वाले एक सार्वजनिक बॉक्स को नष्ट कर दिया. कोर्ट ने कहा कि व्यक्ति ने पेपर नैपकिन को जलाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया और फिर दूरसंचार बॉक्स में आग लगा दी.
आग की वजह से एक सार्वजनिक अस्पताल समेत लगभग 4,000 घरों और कार्यालयों में 28 से 50 घंटों के लिए इंटरनेट ठप हो गया. कोर्ट ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस ने व्यक्ति को अपराध में इस्तेमाल लाइटर के साथ पकड़ लिया. लान को "सार्वजनिक दूरसंचार सुविधाओं को नुकसान करने" के लिए सात साल की जेल की सजा सुनाई गई.
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाइबो पर घटना की खूब चर्चा हो रही है. वाइबो पर एक यूजर ने इस व्यक्ति का मजाक उड़ाते हुए उसे "बड़ा बच्चा" कहा.
एए/सीके (एएफपी)
Source: DW
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications