गृहमंत्री राजनाथ सिंह के टोक्यो पहुंचने पर लगे थे जय श्री राम के नारे, सामने आया VIDEO
टोक्यो। गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। लेकिन सोमवार को जैसे ही वह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे उस दौरान वहां उपस्थित समर्थक जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत की माता की जय के नारे लगाने लगे थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गृहमंत्री पैदल चल रहे हैं और लोग वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में रक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत खुद की रक्षा के लिए ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। राजनाथ सिंह दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इससे पहले उन्होंने जापान का दौरा किया था।
राजनाथ सिंह गुरुवार को सियोल रक्षा वार्ता(सियोल डिफेंस डायलॉग) के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे, जिसके कुछ अंश उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने इतिहास में कभी भी आक्रामक नहीं रहा है और न ही कभी होगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत अपनी रक्षा के लिए ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे हटेगा। गौरतलब है कि अगस्त में राजनाथ सिंह ने भारत की परमाणु नीति और इसका पहले प्रयोग नहीं करने की नीति पर चर्चा को हवा दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वो पोखरण गए थे।
यह भी पढ़ें- रूस की मदद से भारत बना सकता है न्यूक्लियर फ्यूल, मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा












Click it and Unblock the Notifications