Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंबोडिया के ताप्रोह्म मंदिर में 'हॉल ऑफ डांसर्स' का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

एएसआई के डी एस सूद ने कहा कि, ताप्रोह्म मंदिर के उद्घाटन के बाद भारत, यूरोप और अन्य देशों के पर्यटक बढ़ेंगे।

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankar) यहां जीर्णोद्धार किये गये ताप्रोह्म मंदिर (Ta Prohm temple) में 'हॉल ऑफ डांसर्स' (Hall of Dancers) का उद्घाटन करेंगे। ताप्रोह्म मंदिर भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। धनखड़ कंबोडिया में आयोजित भारत आसियान और भारत पूर्व एशिया शिखर बैठक के सिलसिले में गुरुवार शाम को नामपेन्ह पहुंचे। बता दें कि, एंजेलिना जोली अभिनीत 2001 की फिल्म 'टॉम्ब रेडर' में प्रसिद्ध, ताप्रोह्म के विशाल और शांत बौद्ध मठ में जीर्णोद्धार का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा पूरा किया गया है।

'हॉल ऑफ डांसर्स'का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति

'हॉल ऑफ डांसर्स'का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति

बता दें कि, शुक्रवार को कंबोडिया पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सिएम रीप के सांस्कृतिक और पर्यटन प्रांत से सटे अंगकोर हेरिटेज पार्क के अंदर स्थित प्रसिद्ध ताप्रोह्म मंदिर में हाल ही में बहाल किए गए 'हॉल ऑफ डांसर्स' का उद्घाटन करने वाले हैं। वहीं, एएसआई के डी एस सूद ने कहा कि, ताप्रोह्म मंदिर के उद्घाटन के बाद भारत, यूरोप और अन्य देशों के पर्यटक बढ़ेंगे। उन्हें इस बात की एक झलक मिलेगी कि भारत कैसे प्राचीन संरचनाओं जीर्णोद्धार कर रहा है। पुरातत्वविद् ने कहा कि इस कार्य के लिए एएसआई कंबोडियन सरकार के APSARA के साथ सहयोग कर रहा है।

19वीं ASEAN-भारत द्विपक्षीय शिखर बैठक

19वीं ASEAN-भारत द्विपक्षीय शिखर बैठक

वहीं, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के बीच 19वीं ASEAN-भारत द्विपक्षीय शिखर बैठक हुई। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन की उपस्थिति में नोम पेन्ह में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

जगदीप धनखड़ ने कहा...

जगदीप धनखड़ ने कहा...

कंबोडिया के नोम पेन्ह में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'अनादि काल से भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच मौजूद सांस्कृतिक, आर्थिक और सभ्यतागत संबंधों ने आधुनिक समय में हमारी साझेदारी बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है। '

13 नवंबर को 'हॉल ऑफ डांसर्स' का उद्घाटन

13 नवंबर को 'हॉल ऑफ डांसर्स' का उद्घाटन

नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'आज के अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य में हमें अपने सहयोग का विस्तार करने और अपने सामरिक विश्वास को गहरा करने की आवश्यकता है। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को इसके लिए एक रास्ता प्रदान करना होगा।'बता दें कि, उपराष्ट्रपति धनखड़ 13 नवंबर को 'हॉल ऑफ डांसर्स' का उद्घाटन करने वाले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+