जम्मू कश्मीर के बडगाम में धमाका, 5 लोग जख्मी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को हुए एक संदिग्ध धमाके में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। यह धमाका बडगाम के प्रमुख इलाके तोसा मैदान के पास हुआ, जिसकी चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को बडगाम के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 2 लोगों की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें श्रीनगर भर्ती कराया गया है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह धमाका कोई आतंकी घटना थी या ब्लास्ट की वजह कुछ और थी। इसे देखते हुए पुलिस और फरेंसिक विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक बडगाम के तोसा मैदान के पास रविवार दोपहर एक संदिग्ध धमाका हुआ। ब्लास्ट के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। वहीं इस घटना में 5 लोग घायल हो गए।
इस हमले में घायल हुए लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ स्वंतत्रता दिवस के मौके पर एक बड़े हमले को अंजाम देने आए तीन आतंकी रविवार को बटमालू में हुई भीषण मुठभेड़ के बावजूद सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकले। इस दौरान राज्य पुलिस विशेष अभियान दल का एक जवान शहीद व तीन अन्य सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ठिकाने बने मकान का मालिक भी गोली लगने से जख्मी हो गया। इस बीच पुलिस ने आतंकियों की भगाने में मददगार बने दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications