राष्ट्रपति ओबामा और ट्रंप के बीच चुनाव से पहले छिड़ी जंग
वाशिंगटन। नवंबर में अमेरिकी जनता अपना नया राष्ट्रपति चुनेगी। इस बार अमेरिकी चुनावों में ऐसी कई बातें हो रही हैं जिन्हें न पहले सुना गया और न ही पहले इनके बारे में सोचा गया था। इसी कड़ी में राष्ट्रपति बराक ओबामा और रिपलिब्कन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच छिड़ी जंग का अब सामने आना शामिल हो गया है।

ओबामा ने ट्रंप को बताया 'अनफिट'
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए 'अनफिट' करार दिया। ओबामा ने साथ ही यह भी कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों को ट्रंप से किनारा कर लेना चाहिए। ओबामा के मुताबिक ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले कोई तैयारी ही नहीं की हैं।
ओबामा ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बन गए तो फिर वह अमेरिका के लिए एक अयोग्य नेता साबित होंगे। ओबामा की मानें तो ट्रंप अक्सर ही इस बात को साबित भी करते रहते हैं कि वह राष्ट्रपति बनने के काबिल नहीं हैं।
ओबामा 'सबसे खराब राष्ट्रपति'
ओबामा का यह बयान आने के बाद ट्रंप की ओर से बयान आना लाजिमी था। ओबामा पर भड़कते हुए ट्रंप ने उन्हें अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खराब राष्ट्रपति' करार दिया है। ट्रंप के मुताबिक ओबामा अमेरिका का सर्वनाश करने वाले राष्ट्रपति साबित करने वाले राष्ट्रपति साबित हुए हैं।
ट्रंप ने अपनी बातों को साबित करने के लिए मीडिल ईस्ट, सीरिया और कुछ और देशों को उदाहरण दिया। ट्रंप की मानें तो ओबामा की बातों को लोगों ने नजरअंदाज कर दिया है जिसका मतलब है कि वह इस बार चुनाव जीतने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications