पार्टनर से अलग हो गयी इटली की प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी, सेक्सिस्ट कमेंट के बाद लिया फैसला

इटली की प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने पार्टनर अंड्रिया जियामब्रुनो जो कि एक टीवी जर्नलिस्ट भी हैं, से अलग हो गयी हैं। मेलोनी ने यह कदम उनके पार्टनर द्वारा ऑन एयर एक महिला पर सेक्सिस्ट कमेंट करने के बाद उठाया है। इस कमेंट के बाद मेलोनी के टीवी पत्रकार मित्र अंड्रिया जियामब्रुनो की काफी आलोचना हो रही है।

इतालवी प्रधान मंत्री ने अपने फेसबुक पर लिखा है, "मेरा रिश्ता अंड्रिया जियामब्रुनो के साथ, जो लगभग 10 साल तक चला, यहाँ खत्म होता है। हमारे रास्ते कुछ समय से अलग हो गए हैं और अब इसे स्वीकार करने का वक्त आ गया है।"

Italys Prime Minister Georgia Meloni separated from her partner after sexist comment

गौरतलब है कि मेलोनी और जियामब्रुनो की एक छोटी सी बेटी भी है।

जियामब्रुनो मीडियासेट के द्वारा प्रसारित एक समाचार कार्यक्रम के प्रस्तोता हैं। मीडियासेट एमएफई मीडिया ग्रुप का हिस्सा है जिसका स्वामित्व इटली के पूर्व प्रिमियर और मेलोनी के सहयोगी सिल्वियो बरलस्कोनी परिजनों के पास है।

इस सप्ताह दो बार मीडिया सेट पर ऑफ-एयर शो का हिस्सा प्रसारित किया गया जिसमें जियामब्रुनो को एक महिला सहकर्मी के करीब आते और उन्हें यह कहते हुए पाया गया है कि 'हम पहले क्यों नहीं मिले!' बृहस्पतिवार को प्रसारित हुए दूसरा क्लिप तो और अधिक मुखर है। इसमें जियामब्रुनो को एक अफेयर के बारे में शेखी बघारते हुए और महिला सहकर्मियों से यह कहते हुए सुना गया है कि अगर वे ग्रुप-सेक्स में हिस्सा लें तो वे उनके लिए काम कर सकती हैं।

इससे पहले भी अगस्त महीने में टीवी प्रस्तोता जियामब्रुनो की कटु आलोचना हुई थी जब उन्होने एक सामूहिक बलात्कार के संदर्भ में "पीडित-आरोपी" वाला कमेंट किया था।

मेलोनी ने उस एपिसोड के बाद कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर जज नहीं जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके पार्टनर के व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+