इटली में सोमवार को भी Corona की वजह से 349 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्‍या 2000 के पार

रोम। यूरोप के देश इटली में कोरोना वायरस की वजह से कोहराम मचा हुआ है। यहां पर इस महामारी की वजह से सोमवार को 349 मौतें हुईं। 48 घंटे में ही इटली में इस जानलेवा वायरस की वजह से 717 लोग मारे गए हैं और अब यहां पर कोरोना की वजह से मरने वाले लोगों की संख्‍या 2000 से भी ऊपर पहुंच गई है। इटली अब दुनिया में चीन के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्‍यादा मौतें दर्ज हुई हैं।

italy-nurse-150

चीन के बाद वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश

राजधानी रोम के करीब स्थित लाजियो क्षेत्र में 19 मौतें हुईं और 523 लोगों में संक्रमण पाया गया है। गुरुवार से ही यहां पर मरने वालों के आंकड़ें में दोगुना इजाफा हुआ जब मरने वालों का आंकड़ा 1,000 पहुंच गया। सोमवार को जब यहां पर 349 मौतें हुईं तो वायरस की वजह से मरने वालों की संख्‍या 2158 हो गई। कोविड-19 की वजह से अब तक इटली में 27,980 लोग संक्रमित हैं। चार दिन पहले तक यह संख्‍या 15,113 थी। दो दिनों में 700 से ज्‍यादा मौतों के साथ इटली कोरोना की वजह से यूरोप का सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश बन गया है।

नॉर्दन इटली में सबसे ज्‍यादा मरे

इटली का उत्‍तरी हिस्‍सा इस महामारी की सबसे ज्‍यादा मार झेल रहा है। मिलान शहर से इटली में कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था। नॉर्दन इटली के लोम्‍बार्डी में अब तक 1420 मौतें हो चुकी हैं। यह इटली का वह हिस्‍सा है जहां पर कोरोना की वजह से देश की 66 प्रतिशत मौतें दर्ज हुई हैं। तूरिन क्षेत्र के करीब पायडमॉन्‍ट जो इटली की ऑटो इंडस्‍ट्री का गढ़ है, वहां पर भी हालात बेकाबू हैं। यहां पर 24 घंटे के अंदर ही संक्रमण के मामलों में दोगुना इजाफा हुआ है। सोमवार को पायडमॉन्‍ट में 111 मौतें हुईं और 1516 संक्रमण के मामले सामने आ। जबकि शनिवार को यही आंकड़ा क्रमश: 59 और 873 था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+