इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा- ‘दुनिया में सबसे प्यारे नेता मोदी’, सुनकर मुस्कुराने लगे PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और इटली कंधे से कंधा मिला कर चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और इटली के बीच एक स्टार्ट अप ब्रिज की स्थापना की आज घोषणा हो रही है।

PM Modi is the most loved one of all

Image: PTI

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 8वें रायसीना डायलॉग में चीफ गेस्ट और मुख्य स्पीकर के तौर पर शामिल होने के लिए भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करने के बाद दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस मीट की। इस दौरान इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया भर के सभी नेताओं में सबसे प्यारे नेता हैं। और यह आज साबित हो गया है कि वह एक प्रमुख नेता रहे हैं। उन्हें इसके लिए बधाई। इटली पीएम की इस बात को सुनकर पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे।

युद्ध रोकने में भारत निभा सकता है अहम भूमिका

वहीं पीएम मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मेलोनी ने कहा कि इटली को उम्मीद है कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत, यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और बातचीत करने में केंद्रीय भूमिका निभाए सकता है। इटली पीएम मेलोनी ने कहा कि हमने भारत प्रशांत महासागर पहल के लिए विचार करने का फैसला किया है और हमने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में विश्वास करते हैं, जो संप्रभुता और कुल अखंडता के नियमों पर आधारित होना चाहिए।

भारत-इटली संबंधों के 75 साल पूरे

इटली की प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम इंडो-पैसिफिक में इटली की सक्रीय भागीदारी का भी स्वागत करते हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि इटली ने इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव में शामिल होने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने कहा, "हमारे राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं और हमने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया है।" उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया है। हमारे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान से भारत में निवेश के अपार अवसर खुल रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और इटली कंधे से कंधा मिला कर चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और इटली के बीच एक स्टार्ट अप ब्रिज की स्थापना की आज घोषणा हो रही है, जिसका हम स्वागत करते हैं। इससे हम दोनों देशों की विविधता, इतिहास, विक्षान और तकनीक, इनोवेशन, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों को वैश्विक पटल पर शोकेस कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+