Giorgia Meloni visit India: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी भारत पहुंची, जानिए क्यों खास है ये दौरा
पीएम मेलोनी 8वें रायसीना डायलॉग में चीफ गेस्ट और कीनोट स्पीकर के तौर पर शामिल होंगी। इस साल का यह डायलॉग ऐसे समय में हो रहा है जब भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है।

Image: PTI
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची हैं। उनके साथ साथ उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी तथा उच्चाधिकार प्राप्त एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी है। यह पिछले पांच साल में इटली के किसी शीर्ष नेता की इस तरह की पहली भारत यात्रा है। पीएम मेलोनी का हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का भारत आने पर स्वागत किया।
यात्रा के दौरान, इटली की प्रधानमंत्री 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर की भी इटली पीएम संग बातचीत होने की संभावना है। इस दौरान व्यापार गोलमेज वार्ता भी होगी, जिसकी सह-अध्यक्षता उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री अंतोनियो ताजनी और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। आपको बता दें कि इस साल भारत और इटली के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मेलोनी की यात्रा से भारत और इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंध और प्रगाढ़ होने की आशा है।
पीएम मेलोनी 8वें रायसीना डायलॉग में चीफ गेस्ट और कीनोट स्पीकर के तौर पर शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 2 मार्च से 4 मार्च तक नई दिल्ली के ताज होटल में आोयजित किया जा रहा है। इस साल का यह डायलॉग ऐसे समय में हो रहा है जब भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। रायसीना डायलॉग 2023 में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस बार की थीम- उकसावा, अनिश्चितता, संकट और तूफान में जलता दीया है।
2016 में हुई थी शुरुआत
मोदी सरकार ने रायसीना डायलॉग की शुरुआत 2016 में की थी। हर साल विदेश मंत्रालय ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से रायसीना डायलॉग का आयोजित करता है। पिछले आठ सालों में रायसीना डायलॉग का प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों पर लगातार बढ़ रहा है। साथ ही इस समारोह की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेजर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के रूप में हुई है। रायसीना डायलॉग 2022 में 90 देशों के 210 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे। करीब 100 सेशन के दौरान रायसीना के युवा साथियों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। वहीं, 2021 में कोरोना के चलते इसे वर्चुअल आयोजित किया गया था।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications