इटालियन सांसद Gilda ने संसद में नवजात बच्चे को करवाई ब्रेस्ट फीडिंग,ऐसा करने वाली बनीं पहली राजनेता
इटालियन सांसद गिल्डा स्पोर्टियेलो निचले सदन में अपने नवजात बच्चे को स्तनपान करवाया। इसके साथ ही गिल्डा सदन में बच्चे को स्तनपान करवाने वाली पहली राजनेता बनकर इतिहास रच डाला।

इटालियन सांसद गिल्डा स्पोर्टियेल ने गुरुवार को संसद में बैठकर अपने नवजात बच्चे को स्तनपान करवाया। नवजात बच्चे को संसद में अपना दूध पिलाने के बाद गिल्डा इटली की पहली ऐसी राजनेता बन चुकी हैं जिसने संसद के निचले सदन में अपने नवजात को स्तनपान करवाया है।
तालियों से गूंज उठी संसद
गुरुवार को संसद के अंदर बनी ऊंची बेंच पर अपने नवजात बच्चे के साथ बैठी और वोटिंग में हिस्सा लिया। इसके बाद सांसद में गिल्डा ने अपने नवजात बच्चे को स्तनपान करवाया तो पूरा सदन सदस्यों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
महिलाओं के इस अधिकार के लिए गिल्डा ने लड़ी है लड़ाई
बता दें संसद के सत्र के दौरान महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान करवा सके इसके लिए गिल्डा ने लड़ाई लड़ी है। गिल्डा पुरुष प्रधान देश इटली में वामपंथी विचारधारा वाले फाइव-स्टार मूवमेंट से हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस नियम के लिए गिल्डा ने लड़ाई लड़ी थी ताकी संसद सत्र के दौरान महिलाओं को अपने बच्चों को पालने की अनुमति दी जा सके।
स्पीकर ने की तारीफ
संसद के निचले सदन के स्पीकर जियोर्जियो मुले ने संसदीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा यह पहली बार है और ये सभी पार्टियों के समर्थन के साथ ऐसा संभव हुआ। उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
हर वर्किंग वूमेन को मिलना चाहिए ये अधिकार
स्पोर्टिएलो ने कहा बहुत सी महिलाएं समय से पहले स्तनपान कराना बच्चे को बंद कर देती हैं, ऐसा वो इसलिए अपनी मर्जी से नहीं करती हैं बल्कि इसलिए कि उन्हें कार्यस्थल पर लौटने के लिए मजबूर किया जाता है। स्पीकर ने आगे कहा कि अगर ऐसे ही इटली में हर संस्थान अपने यहां की महिला कर्मचारी को बच्चे की देखभाल करने की अनुमति देता है तो किसी भी पेशे में किसी भी महिला को इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है।
इटली में 2023 में सुनाया गया था ये फैसला
गौरतलब है कि 2023 में इटली के पॉलियमेंंटरी रूल पैनल ने अपने यहां की महिला सांसदों को अपने बच्चों को रूम में एंट्री करने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही महिला सांसदों को अपने एक साल को स्तनपान करवाने की अनुमति दी थी।
“Fa il suo esordio in aula il piccolo, piccolissimo, figlio Federico, della nostra collega Sportiello: è per la prima volta, con l’unità dei Gruppi, in aula con noi”
L’annuncio in Aula alla #Camera il presidente di turno #GiorgioMulè provoca gli applausi di tutti i deputati pic.twitter.com/sI8ZqvJhiv
— Fanpage.it (@fanpage) June 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications