कॉन्गो में संयुक्त राष्ट्र के काफिल पर हुआ हमला, इटली के राजदूत समेत तीन की हत्या

नई दिल्ली। Italian ambassador killed in congo लोकतांत्रिक गणराज्य कांन्गो में इटली के राजदूत की हत्या कर दी गई है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी कॉन्गो में उनकी गाड़ी पर हमला उस वक्त हुआ जब वो संयुक्त राष्ट्र के काफिले का हिस्सा थे। इस हमले में दो अन्य लोगों के भी मारे जाने की खबर है, जिसमें एक सैनिक शामिल है। इस हत्या की पुष्टि इटली के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी कर दी गई है।

Italy

विद्रोहियों के गढ़ से गुजर रहा था काफिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस जगह हमला हुआ है वो जगह विद्रोहियों का गढ़ है। लूका संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य प्रोग्राम के काफिले में शामिल थे। राजधानी गोमा से कुछ किलोमीटर दूर उत्तर में कन्यामोरो शहर के पास हमलावरों ने पहले तो इटली के राजदूत लूका अटेनेसियो का अपहरण करने की कोशिश की। ये घटना सोमवार सुबह 10:15 बजे के करीब की है। हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले राजदूत की मौत हो गई। हालांकि पहले अटेनेसियो के घायल होने की खबर आई थी। वहीं इस हमले में मारा गया तीसरा शख्स काफिले का एक ड्राइवर है।

इटली के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान के मुताबिक, "ये बहुद दुख की बात है कि कॉन्गो में हुए हमले में इटली के राजदूत लुमा अटानासियो और काराबिनेरी के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। आपको बता दें कि अटानासियो 2017 के बाद से किंशासा में इटली के मिशन के प्रमुख थे और उन्हें 2019 में राजदूत बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+