'मेरे सिर में चोट लगी है और ये आतंकी कभी भी...', मौत से पहले क्या था इजरायली महिला सैनिक का आखिरी मैसेज?

Israel news: बीते शनिवार को हुए हमास के हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और गाजा पट्टी में लगातार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इजरायल ने खुलेआम कहा है कि वो गाजा पट्टी की तस्वीर बदलकर रख देगा।

इस बीच कुछ हैरान कर देने वाली कहानियां भी सामने आ रही हैं, जो बताती हैं कि हमास के हमले के दौरान माहौल कितना डरावना और दहशत से भरा हुआ था। ऐसी ही एक कहानी है कॉर्पोरल नामा बोनी की, जो इजरायल की आर्मी में तैनात हैं।

Israeli Woman Soldier

इजरायली न्यूज वेबसाइट 'Ynet' के मुताबिक, 19 साल की कॉर्पोरल नामा बोनी की पोस्टिंग इजरायल आर्मर्ड कॉर्प्स की 77वीं बटालियन में है। शनिवार को हमास ने जब पूरी ताकत के साथ इजरायल पर हमला किया तो वो अपनी पोस्ट पर ही थीं। गाजा की तरफ से हजारों की संख्या में मिसाइल इजरायल के ऊपर बरस रही थीं और हर-तरफ चीख पुकार मची थी। हमास के इस हमले में नामा बोनी भी घायल हुईं और एक आतंकी बंदूक ताने उन्हें अपनी तरफ बढ़ता हुआ दिखा।

नामा बोनी किसी तरह वहां से बच निकलीं और एक जगह छिपकर तुरंत अपने परिवार को मैसेज किया। मैसेज में नामा बोनी ने लिखा, 'मुझे आप सब लोगों की बहुत फिक्र हो रही है। मेरे सिर में चोटी लगी है और एक आतंकी मेरे आसपास ही है, जो कभी भी मेरे ऊपर गोली चला सकता है। अभी मैं गोलानी ब्रिगेड के एक सिपाही के साथ हूं और वो भी घायल है। फिलहाल हमें यहां मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।'

'मुझे किसी के चीखने की आवाज सुनाई दे रही'
कुछ देर बाद नामा बोनी ने एक और मैसेज अपने परिवार को भेजा। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा, 'मेरे आसपास एक आतंकवादी है, जो लगता नहीं कि यहां से जाएगा। मुझे किसी के चीखने की आवाज सुनाई दे रही है और लग रहा है कि इस हमले में काफी लोगों की जान गई है।' इसके बाद से नामा बोनी के परिवार को उनकी कोई खबर नहीं मिली।

7 महीने पहले ही नामा बोनी ने ज्वॉइन की इजरायली आर्मी
नामा बोनी की चाची ने बताया, 'जिस वक्त हमास का हमला हुआ, मेरी भतीजी मिलिट्री बेस के एंट्री गेट पर ही तैनात थी। सुबह 7:30 बजे उसने हमें मैसेज भेजने शुरू किए और बताया कि आतंकवादी उसके ऊपर गोलियां बरसा रहे हैं। इसके बाद से उसका कोई मैसेज हमारे पास नहीं आया।' नामा बोनी के परिवार वालों ने उनके बारे में जब आर्मी से जानकारी लेनी चाही तो बताया गया कि वो ब्राजिलाई मेडिकल सेंटर में भर्ती थीं। लेकिन, किसी ने भी उनके परिवार को ये नहीं बताया कि नामा बोनी की हालत कैसी है। हम उम्मीद लेकर आए थे कि वो जिंदा बची होगी, लेकिन हमारी उम्मीद टूट चुकी है।' इजरायल के अफुला शहर में जन्मीं कॉर्पोरल नामा बोनी ने सात महीने पहले ही इजरायली आर्मी ज्वॉइन की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+