हमास को जड़ से खत्म कर देना ही आखिरी लक्ष्य.. इंटरनेशनल कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी जिद पर अड़े नेतन्याहू!

Israel-Hamas War: गाजा में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका लगातार प्रेशर बना रहा, बावजूद इसके इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, कि गाजा में शांति हासिल करना सिर्फ तभी संभव है, जब हमास का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, कि "यह अंतर्राष्ट्रीय होलोकास्ट स्मरण दिवस था।" उन्होंने एडॉल्फ हिटलर की 'मीन कैम्फ' की अरबी में एक प्रति उठाई और कहा, कि यह किताब इजराइली सैनिकों ने गाजा के लोगों के घर में पाई है।

Israel-Hamas War

आपको बता दें, कि हिटलर ने लाखों यहूदियों को मार दिया था और उसी नरसंहार को याद करने के लिए होलोकास्ट दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, जब इज़राइली ऑपरेशन गाजा में खत्म हो जाएगा, तो ऐसी यहूदी विरोधी शिक्षा जारी नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा, "अगर हम हमास आतंकवादियों, इन 'नए नाजियों' को खत्म नहीं करते हैं, तो अगला नरसंहार भी होना सिर्फ वक्त की बात होगी।"

हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्स आने वाले दिनों में नये बंधक वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं, और एक समझौते की मांग कर रहे हैं, जिसके बारे में अमेरिकी और क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है, कि यह कम से कम दो महीने के संघर्ष विराम का हिस्सा होगा।

लेकिन, बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसी किसी बातचीत या लड़ाई में किसी युद्धविराम का जिक्र नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने कहा, कि उन्होंने "रक्षा और वित्त मंत्रियों को आने वाले दशकों के लिए हमारे रक्षा उद्योगों को मजबूत करने के लिए एक अभूतपूर्व योजना, एक बड़ी योजना सरकार के सामने लाने का निर्देश दिया है।"

आपको बता दें, कि जब बेंजामिन नेतन्याहू मीडिया से बात कर रहे थे, उस वक्त इजरायली सैनिक मध्य गाजा शहर खान यूनिस के आसपास भीषण लड़ाई लड़ रहे थे और वहां हजारों फिलिस्तीनियों को सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश करते देखा गया था।

युद्ध 7 अक्टूबर को शुरू हुआ जब हमास के आतंकवादियों ने इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोगों को अगवा कर लिया गया था। वहीं, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में करीब 26 हजार लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+