येरूशलम में हिंसा, अल अक्सा मस्जिद में घुसी इजरायली पुलिस, 152 फिलिस्तीनी घायल

येरूशलम में हिंसा, अल अक्सा मस्जिद में घुसी इजरायली पुलिस, 152 फिलिस्तीनी घायल

येरूशलम, 15 अप्रैल। पूर्वी यरुशलम में हिंसा के बाद इजरायली पुलिस अल-अक्सा मस्जिद परिसर में घुसी है। इस कार्रवाई में कम से कम 152 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। मस्जिद का संचालन करने वाली धार्मिक संस्था ने बताया शुक्रवार को सुबह होने से पहले इजरायली बल जब अल अक्सा परिसर में घुसे थे तो उस समय नमाज के लिए हजारों लोग नमाज के लिए मस्जिद में इकठ्ठा हुए थे।

Palestine

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें फिलिस्तीनियों को पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं जबकि पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है।

इजरायली बलों पर आरोप
फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट आपातकाली सेवा ने कहा कि उसने अधिकांश घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया। साइट पर एक गार्ड की आंख में रबर की गोली लगी है।

रेड क्रिसेंट ने आरोप लगाया है कि इजरायली बलों ने एंबुलेंस और पैरामेडिक्स को मस्जिद तक पहुंचने से रोक दिया था। वहीं फिलिस्तीनी मीडिया ने कहा कि दर्जनों घायल श्रद्धालु परिसर के अंदर फंसे हुए हैं।

वहीं इजरायली बलों ने कहाहै कि उन्होंने कार्रवाई के दौरान कम से कम 300 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।

मुसलमानों का तीसरा सबसे पवित्र स्थल
अल अक्सा मस्जिद मुसलमानों के लिए तीसरा सबसे पवित्र स्थल है जबकि यहूदियों के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण है। यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते हैं। इजरायली पुलिस ने कहा कि सुबह की नमाज के बाद भीड़ हिंसक हो गई थी जिसके बाद उन्हें काबू करने के लिए अंदर घुसना पड़ा।

इजरायली पुलिस का कहना है कि फिलिस्तीनियों के एक समूह ने पश्चिमी दीवार (वेस्टर्न वाल) के पास यहूदी प्रार्थना स्थल की ओर पत्थर फेंका था।

हालिया दिनों में बढ़ा तनाव
पूर्वी येरूशलम में हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ा हुआ है। इजरायल के अंदर फिलिस्तीनियों के घातक हमलों के जवाब में इजरायल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में गिरफ्तारी और छापेमारी तेज की है। इस कार्रवाई में बुधवार से सात फिलिस्तीनी मारे गए हैं। शुक्रवार दोपहर की नमाज के लिए हजारों फिलिस्तीनियों के एक बार फिर से अल-अक्सा में इकट्ठा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+