इजरायली पीएम नेतन्याहू की बिगड़ी हालत, बेहोशी के बाद इमरजेंसी वार्ड में किए गए शिफ्ट
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शनिवार को रामत गान के शीबा मेडिकल सेंटर के इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। उनके अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनके कार्यालय की तरफ से बताया गया कि पीएम नेतन्याहू की हालत अब स्थिर है।
इजराइल के एक चैनल के हवाले से बताया गया कि 73 वर्षीय नेतन्याहू ने पहले अच्छा महसूस न होने की शिकायत की। काफिले के साथ केसरिया में वीकेंड मना रहे नेतन्याहू को अचानक सीने में दर्द का सामना करने लगे। सूत्रों के अनुसार, इस हफ्ते के अंत में इजराइल लू का सामना कर रहा है, जिस कारण पीएम की हालत खराब हो गई।

बता दें कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सबसे लंबे समय तक सेवा करने देने वाले नेता हैं। वो पीएम के तौर पर15 सालों से तैनात हैं। बताया जा रहा है कि नेतन्याहू का स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहता है। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में भी उनकी हालत बिगड़ी थी और उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विपक्षी नेता यायर ने अपना बयान जारी कर बताया कि इजरायल में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पीएम नेतन्याहू के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications