इजराइली वेब सीरीज फौदा के क्रू मेंबर मातन मीर की मौत, गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे थे जंग
दुनियाभर में लोकप्रिय इजराइली नेटफ्लिक्स शो 'फौदा' के प्रोडक्शन क्रू के एक सदस्य की हमास से युद्ध लड़ते हुए गाजा मौत हो गई है। द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के 38 वर्षीय सार्जेंट मेजर जनरल (रिजर्विस्ट) मातन मीर को गाजा में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
फौदा सीरीज के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शनिवार को इस बारे में सूचना दी गई है। 'टीम फौदा' ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे फौदा परिवार के सदस्यों में से एक, मातन मीर की गाजा में युद्ध लड़ते हुए मौत हो गई।

मातन टीम फौदा क्रू के एक अहम सदस्य थे। टीम फौदा ने X पर लिखा, 'फौदा के सभी एक्टर और क्रू मेम्बर्स इस क्षति से बेहद दुखी हैं। हम मातन के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
रिपोर्ट के मुताबिक मातन मीर उन पांच इजराइली सैनिकों में से एक थे, जिनकी शुक्रवार को उत्तरी गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई में मौत हो गई।
जेरूसलम पोस्ट द्वारा उद्धृत आईडीएफ सूत्रों के अनुसार, गोलान हाइट्स के उत्तरी भाग में ओडेम के रहने वाले मातन मीर ने आईडीएफ की 551वीं ब्रिगेड की 697वीं बटालियन में सेवा की थी। इसके अलावा, मतान मीर ने द कॉप्स सहित अन्य शो के निर्माण में भी योगदान दिया।
आपको बता दें कि 'फौदा' एक इजराइली टेलीविजन सीरीज है, जिसे इजराइल रक्षा बल के पूर्व सैनिकों लियोर रज और एवी इश्कारोफ ने बनाया है। यह साल 2016 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीजन के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं।
यह सीरीज इजराइल ही नहीं पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर है। इस वेब सीरिज में दिखाया गया है कि इजराइली रक्षा बल और खुफिया एजेंसिया किस प्रकार से फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों को निपटाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications