ईरान की वजह से इजरायल के मिनिस्टर ने दी सीरिया के राष्ट्रपति असद को जान से मारने की धमकी
इजरायल के एक मंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को खत्म करने की धमकी दी है। इस मंत्री ने कहा है कि अगर सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने ईरान को इजरायल पर हमला करने का आदेश दिया तो फिर इजरायल सीरिया और असद का नामों-निशां मिटा देगा।
तेल अवीव। इजरायल के एक मंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को खत्म करने की धमकी दी है। इस मंत्री ने कहा है कि अगर सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने ईरान को इजरायल पर हमला करने का आदेश दिया तो फिर इजरायल सीरिया और असद का नामों-निशां मिटा देगा। आपको बता दें कि इस समय ईरान के साथ हुई परमाणु डील को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीति काफी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज इस डील को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

तो असद का अंत दूर नहीं
इजरायल के एनर्जी मिनिस्टर युवाल स्टीनीत्ज की ओर से असद को धमकी दी गई है। उन्होंने कहा है, 'अगर इजरायल पर कोई हमला हुआ तो असद ये जान लें कि ये उनका और उनकी सत्ता का अंत होगा।' हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें कहा गया था कि इजरायल, ईरान या उसके सहयोगियों की ओर से होने वाले संभावित मिसाइल हमले से निबटने की तैयारियां कर रहा है। इन्हीं रिपोर्ट्स पर स्टीनीत्ज ने यह टिप्पणी की है। कुछ सीरिया के शहर होम्स के पास टी-4 एयरबेस पर मिसाइल से हमले किए गए थे।
रविवार को ईरान ने जल्द से जल्द इन हमलों का बदला लेने की चेतावनी दी है। कहा गया था कि इन हमलों के पीछे इजरायल का हाथ हो सकता है लेकिन इजरायल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। जब स्टीनीत्ज से पूछा गया कि इस तरह के बयानों के साथ क्या वह ईरान के साथ युद्ध की आशंका तो नहीं जता रहे हैं, तो इस पर उनका जवाब था कि इसके लिए कोई तैयारी नहीं है। वहीं, इजरायल के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ईरान उस हमलों का बदला लेने के लिए जल्द ही सीरिया की धरती से उस पर रॉकेट और मिसाइल दाग सकता है।
-
Iran Hormuz Toll Plan: होर्मुज के बहाने ईरान करेगा दुनिया को ब्लैकमेल? टोल वसूली के बाद अगला प्लान तैयार -
US-Iran War के बीच सऊदी का पलटवार! 5 ईरानी अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने का फरमान, पेट्रोल महंगा होगा? -
Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications