Israeli strikes Gaza: इजराइल ने गाजा में UN के स्कूल को एयरस्ट्राइक में उड़ाया, 16 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Israeli strikes Gaza: इजरायल-हमास युद्ध के बीच, गाजा के एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या की पुष्टि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने की, जिसने यह भी कहा है, कि स्कूल का इस्तेमाल विस्थापित लोगों द्वारा आश्रय के रूप में किया जा रहा था।

यह हमला मध्य गाजा के नुसेरात में अल-जवानी स्कूल पर हुआ है, जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे "घृणित नरसंहार" बताया है। इस बीच, हमास संचालित फिलीस्तीन सरकार के प्रेस कार्यालय ने कहा, कि स्कूल में 7,000 लोग शरण लिए हुए हैं।

israel airstrike on Al-Jaouni School

घटनास्थल पर मौजूद पैरामेडिक्स ने भी पुष्टि की है, कि हमले में एक पत्रकार की भी मौत हो गई है। इस बीच, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी, UNRWA ने कहा है, कि मध्य गाजा के अल-बुरीज में हुए हमले में उसके दो कर्मचारी मारे गए हैं। एजेंसी के पास जिले में एक बड़ा खाद्य गोदाम है।

गाजा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं

इस भीषण घटना के बाद, कई लोगों ने गाजा में बढ़ते संकट के बारे में गहरी चिंता जताई है। नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा, कि "गाजा पट्टी में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।" दक्षिणी इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमास के हमले से शुरू हुए युद्ध में इस क्षेत्र में 40,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

हमास आतंकवादियों ने भारी संख्या में इजराइली बंधकों को अभी भी पकड़ रखा है और इजराइल का कहना है, कि अभी भी 116 बंधक हमास के कब्जे में हैं, जबकि 42 बंधक मारे जा चुके हैं।

वहीं, इजरायली रक्षा बल (IDF) ने कहा है, कि उसने "अल-जौनी स्कूल के क्षेत्र में स्थित संरचनाओं में सक्रिय कई आतंकवादियों" पर हमला किया है।

इजरायली सेना ने ट्विटर पर लिखा है, कि "आईडीएफ और आईएसए की खुफिया जानकारी के आधार पर, आईएएफ ने मध्य गाजा में यूएनआरडब्ल्यूए के अल-जौनी स्कूल के क्षेत्र में स्थित संरचनाओं में सक्रिय, कई आतंकवादियों पर हमला किया है।"

बयान में आगे कहा गया है, कि "यह स्थान एक छिपने की जगह और आतंकवादियों के ऑपरेशन संबंधी बुनियादी ढांचे के रूप में काम करता था, जहां से गाजा में सक्रिय इजराइल डिफेंस फोर्स के सैनिकों के खिलाफ हमलों के आदेश दिए जाते थे। हमले से पहले, नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए थे, जिसमें सटीक हवाई निगरानी और अतिरिक्त खुफिया जानकारी का उपयोग शामिल था।"

वहीं, चश्मदीदों के हवाले से बीबीसी ने बताया है, कि हमला स्कूल की ऊपरी मंजिलों को निशाना बनाकर किया गया, जो एक व्यस्त बाजार के पास स्थित है। एक महिला ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, कि "यह चौथी बार है, जब उन्होंने बिना किसी चेतावनी के स्कूल को निशाना बनाया है।"

इजराइल ने गाजा पट्टी में स्कूल पर उस वक्त हमला किया है, जब कतर और अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देश युद्धविराम पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों ही किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+