Israeli Air Strike: हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत, आतंकी संगठन ने किया कंफर्म
लेबनान में ईरान समर्थिक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरुल्लाह इजरायल की ओर की की गई एयरस्ट्राइक में मारे गए। शनिवार को हिजबुल्लाह की ओर जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है। अपने ताजा बयान में आतंकी संगठन ने गाजा और फिलिस्तीन के समर्थन और लेबनान के लोगों की रक्षा के लिए इजराइल के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का वादा किया है।
नसरुल्लाह की मौत की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी ने कुरान की आयतें प्रसारित की हैं। वहीं हिजबुल्लाह ने एक लंबा बयान जारी कर नसरुल्लाह को शहीद बताया। बयान में कहा गया, "जो जो कोई भी अल्लाह की राह में लड़ेगा, चाहे वह शहीद हो या जीत हासिल करे, हम उसे बड़े इनाम से सम्मानित करेंगे। यह अल्लाह, परमप्रधान, सर्वशक्तिमान है।"

बयान में आगे कहा गया, "हिजबुल्लाह के महासचिव, सैय्यद हसन नसरुल्लाह, अपने शहीद साथियों की कतार में शामिल हो गए हैं, जिनके रास्ते पर उन्होंने लगभग तीस वर्षों तक नेतृत्व किया, उन्हें जीत से जीत की ओर मार्गदर्शन किया। वह 1992 में इस्लामी प्रतिरोध के शहीदों के मास्टर के रूप में सफल हुए, 2000 में लेबनान की मुक्ति तक और 2006 में गौरवशाली दिव्य जीत और सम्मान और बलिदान की सभी लड़ाइयों के बाद, फिलिस्तीन, गाजा और फिलिस्तीनियों के समर्थन में वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी।"












Click it and Unblock the Notifications