दक्षिणी गाजा से इजराइल ने क्यों निकाले सैनिक? हमास के खिलाफ ऑपरेशन खत्म या लड़ाई का फेज-2 शुरू

Israel withdrawn troops from south Gaza: इजराइल ने अचानक से दक्षिणी गाजा से अपने सैनिकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है और ये डेवलपमेंट उस वक्त हुआ है, जब गाजा पट्टी में चल रही इस लड़ाई के 6 महीने पूरे हो चुके हैं।

दक्षिणी गाजा से इजराइली सैनिकों की वापसी कई लोगों के लिए हैरानी भरी जानकारी हो सकती है, लेकिन कई डिफेंस एक्सपर्ट्स इसे इजराइल की 'R & R' नीति मान रहे हैं। यानि, 'रेस्ट एंड रिफिट' यानि 'आराम और मरम्मत' मान रहे हैं। कई डिफेंस एक्सपर्ट्स ये भी बता रहे हैं, गाजा पट्टी की लड़ाई अब अगले फेज में जाने वाली है और इजराइली ऑपरेशन अब और भी खतरनाक होने वाला है।

Israel withdrawn troops from south Gaza

लिहाजा सवाल उठ रहे हैं, कि क्या इजराइल अब रफा में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने जा रहा है, जहां 10 लाख से ज्यादा शरणार्थी रह रहे हैं?

6 महीने से चल रही गाजा की लड़ाई

हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर एक साथ तीन दिशाओं से हमला किया था और उस हमले ने इजराइल को हैरान कर दिया था। हमास के क्रूर हमले में 1200 से ज्यादा इजराइली मारे गये थे और 250 से ज्यादा लोगों को हमास के आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था।

इस हमले के ठीक एक दिन बाद, यानि, 8 अक्टूबर को इजराइल ने हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में ऑपरेशन शुरू किया था और 6 महीने से चल रहे इस विनाशक युद्ध में हमास नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के दावे के मुताबिक, अभी तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

युद्ध के 6 महीने बीत जाने के बाद इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दक्षिणी गाजा से जमीनी सैनिकों को वापस बुला लिया है वहीं, सिर्फ सैनिकों के सिर्फ दो ब्रिगेड ही गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में रहेंगे, ताकि "आईडीएफ की कार्रवाई की स्वतंत्रता और सटीक खुफिया आधारित संचालन करने की क्षमता को बनाए रखा जा सके।"

आखिरी दक्षिणी गाजा से इजराइली सेना क्यों हट गई है? चल रहे युद्ध के लिए सैनिकों की इस वापसी का क्या मतलब है? आइये इसे जानने की कोशिश करते हैं।

Israel withdrawn troops from south Gaza

सैनिकों को मिला था वापसी का ऑर्डर

रविवार की सुबह (7 अप्रैल) को, IDF ने खान यूनिस सहित दक्षिणी गाजा पट्टी से अपने सभी जमीनी सैनिकों को वापस लौटने का आदेश दिया था। इजराइली सेना ने बयान में कहा था, कि "आज, रविवार 7 अप्रैल को, IDF के 98वें कमांडो डिवीजन ने खान यूनिस में अपना मिशन समाप्त कर लिया है। स्वस्थ होने और भविष्य के अभियानों की तैयारी के लिए डिवीजन ने गाजा पट्टी छोड़ दी है।"

इजराइली सेना ने बयान में आगे कहा है, कि "162वें डिवीजन और नाहल ब्रिगेड के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बल गाजा पट्टी में काम करना जारी रखेगा और IDF की कार्रवाई की स्वतंत्रता और सटीक खुफिया आधारित संचालन करने की क्षमता को बनाए रखेगा।"

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सेना की वापसी की पुष्टि की है, लेकिन ज्यादा जानकारी दिए बगैर कहा है, कि अभी भी सेना की एक ब्रिगेड बची हुई है।

दक्षिणी गाजा से सैनिकों की वापसी के फौरन बाद, टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया, कि गाजा सीमा के पास से खान यूनिस से इजराइली सैनिकों पर पांच रॉकेट दागे गये। आईडीएफ के अनुसार, कुछ रॉकेटों को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया, जिससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।"

Israel withdrawn troops from south Gaza

खान यूनिस में लोगों की वापसी शुरू

जैसे ही खान यूनिस शहर से इजराइली सेना के जवानों ने हटना शुरू किया, उसके बाद कुछ फिलीस्तीनी नागरिक अपने घरों को लौटने लगे। हालांकि, लौटने वाले लोग काफी ज्यादा सावधान थे और उनके घर की अब स्थि क्या होगी, इस बात को लेकर टेंशन में थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, लौटने वालों में एक ओसामा असफोर ने कहा, कि "सेना कह सकती है, कि वह आज चली गई, लेकिन वे कल वापस आ सकते हैं। मैं अपने जीवन और अपने परिवार के जीवन के साथ किसी साहसिक यात्रा पर नहीं जा रहा हूँ।"

खान यूनुस के एक अन्य निवासी ने कहा, कि शहर अब खंडहर हो चुका है, जहां से अब मौत की गंध आती है। लोगों का कहना है, कि अब उनके पास घर नहीं है और खान यूनिस पर कोई शहर नहीं है। सिर्फ मलबा बचा है और कुछ भी नहीं बचा है। खान यूनिस लौट रही एक लड़की ने कहा, कि "शहर देखकर मैं रोने लगी। सड़कों पर बुलडोजर चला दिया गया है और हर तरफ गंध है। लोग खुदाई कर शवों को बाहर निकाल रहे हैं।"

Israel withdrawn troops from south Gaza

दक्षिणी गाजा से सैनिकों को क्यों निकाला?

शुरूआत में IDF ने सैनिकों की वापसी का कोई खास कारण नहीं बताया है, जिससे दक्षिणी गाजा में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है और लोगों को डर है, सैनिक फिर से लौट सकते हैं।

हालाँकि, एक सैन्य अधिकारी ने इजराइल दैनिक हारेत्ज़ से बात करते हुए कहा, कि "अब हमें खान यूनिस में रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। 98वें डिवीजन ने हमास के खान यूनिस ब्रिगेड को नष्ट कर दिया और उसके हजारों सदस्यों को मार डाला है। हमने वहां वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे।"

वहीं, बीबीसी से बात करते हुए IDF के प्रवक्ता कर्नल पीटर लर्नर ने कहा, कि "युद्ध के मैदान में ये एक नया चरण है।"

लेफ्टिनेंट कर्नल लर्नर ने कहा, कि "युद्ध खत्म नहीं हुआ है और युद्ध तभी खत्म होगा, जब सभी बंधकों की रिहाई हो जाएगी और वो अपने घरों को लौट आएंगे। हमास का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा।" उन्होंने कहा, कि "सैनिकों की संख्या कम की गई है, लेकिन अभी भी ऑपरेशन चलाने की जरूरत है। रफा साफ तौर पर हमास के लिए एक गढ़ है और हमें हमास की क्षमता को, चाहे वो कहीं भी मौजूद हों, उन्हें नष्ट करने की जरूरत है।"

हालांकि, इससे पहले कि इजराइल की तरफ से सैनिकों की वापसी पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाता, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, कि इजराइल का ये कदम "आराम करो, फिर प्रयास करो" जैसा मालूम होता है।

उन्होंने कहा, कि "जैसा कि हमने उनके सार्वजनिक बयानों के माध्यम से समझा है, सैनिकों की वापसी उनके आराम करने और उनके हथियारों के मरम्मत को लेकर है। और जरूरी नहीं है, कि हम इन सैनिकों के लिए आने वाले किसी नए ऑपरेशन का संकेत दे सकें।"

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एबीसी के दिस वीक को बताया, कि "वे चार महीने से जमीन पर हैं, हमें जो खबर मिल रही है, वह यह है कि वे थक गए हैं, उन्हें फिर से तैयार करने की जरूरत है।"

दूसरी तरफ, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बाद में ये कहा है, कि "इजराइली सैनिक फॉलोअप कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं और अगले मिशन के लिए तैयार हो रहे हैं। खान यूनिस में उनकी उपलब्धियां "बेहद प्रभावशाली" रही हैं और अब हमास ने पूरे गाजा में एक सैन्य संगठन के रूप में काम करना बंद कर दिया है।"

हालांकि, कुछ लोगों का ये भी मानना है, कि इजराइली सेना की वापसी बंधकों की रिहाई पर बातचीत से जुड़ी है। संयुक्त राज्य अमेरिका, मिस्र और कतर के अधिकारियों ने रविवार को काहिरा में हमास और इज़राइल के प्रतिनिधिमंडलों के साथ गाजा में अस्थायी युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+