गाजा में जमीन, समंदर और हवा से हमले करेगा इजराइल, नेतन्याहू ने कहा- ये दूसरी आजादी की लड़ाई
इजराइल-हमास जंग का आज 23वां दिन है। इजराइल ने रविवार को कहा कि वे हमास पर चल रहे युद्ध के एक नए चरण की ओर बढ़ रहे हैं। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि वे गाजा में जमीन, समुद्र और हवा से हमला करेंगे।
इजराइली रक्षा बल के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि इस युद्ध को इजराइल ने नहीं शुरू किया है। हमास ने मानवता के विरुद्ध एक अपराध किया। वे अब नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

आईडीएफ प्रवक्ता हगारी ने कहा कि जंग में उनका मकसद एकदम साफ है। इजराइली सेना हमास को खत्म करके बंधकों को वापस घर लाएंगे। मानवता और अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हमास को जड़ से मिटाना होगा। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना हमास आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करके उनके ठिकानों को तबाह कर रही है।
हगारी ने कहा, "आज हम उत्तरी गाजा और गाजा शहर के नागरिकों को अस्थायी रूप से वाडी गाजा के दक्षिण में एक सुरक्षित क्षेत्र में चले जाने की चेतावनी दे रहे हैं, जहां वे पानी, भोजन और दवा प्राप्त कर सकते हैं। कल, संयुक्त राष्ट्र में मिस्र के नेतृत्व में गाजा के लिए मानवीय प्रयास शुरू किए जाएंगे।"
इस बीच, द जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि शनिवार को गाजा पट्टी में प्रवेश करने वाले आईडीएफ सैनिकों ने क्षेत्र के एक घर पर इजरायली झंडा फहराया।
इसमें एक वीडियो का हवाला दिया गया है जिसमें एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "7 अक्टूबर के भयानक हादसे के तीन सप्ताह बाद, 401वीं ब्रिगेड की 52वीं बटालियन के सैनिकों ने गाजा के मध्य में, समुद्र तट के किनारे इजराइल का झंडा फहराया। हम नहीं भूलेंगे... हम जीत तक नहीं रुकेंगे।"
द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध का दूसरा चरण शुक्रवार की रात गाजा में जमीनी बलों के प्रवेश के साथ शुरू हो गया है।
नेतन्याहू ने इसे इजराइल की 'आजादी की दूसरी लड़ाई' बताते हुए कहा कि यह लंबा और कठिन अभियान होगा जिसके लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ेंगे और कभी भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इजरायली पीएम ने कहा, "यह हमारे जीवन और मेरे जीवन का मिशन है।"












Click it and Unblock the Notifications