इजराइल ने अलजजीरा पर लगाए गंभीर आरोप, तेलअवीव से भारतीयों का रेस्क्यू जारी, अब तक 918 आए स्वदेश

इजराइल से ऑपरेशन अजय के तहक 274 भारतीय नागरिकों को लेकर चौथी फ्लाइट रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां यात्रियों को स्वागत मंत्री नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने किया। चौथी फ्लाइट शनिवार (14 अक्टूबर) रात 11.45 पर इजराइल से रवाना हो गई थी।

वहीं, शनिवार की रात तीसरी फ्लाइट 197 भारतीयों को लेकर इजराइल से रवाना हुई, जो रात 2 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भारत लौटे यात्रियों का स्वागत किया।

Operation Ajay

भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से अब तक 918 लोगों का रेस्क्यू किया है। 15 अक्टूबर को भारतीयों का तीसरा और चौथा बैच दिल्ली पहुंचा है।14 अक्टूबर को भारतीयों का दूसरा दल दिल्ली पहुंचा था। इससे 235 लोग देश वापस आए। 13 अक्टूबर को एअर इंडिया की फ्लाइट से 212 लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।

7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक 2,329 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 724 बच्चे, 370 महिलाएं शामिल हैं। 8,714 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमलों में 1300 से ज्यादा इजराइली भी मारे गए हैं।

इजराइल ने शनिवार को भर गाजा पर बम बरसाए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह जानकारी दी कि एक रात की बमबारी में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

रविवार को सेना ने कहा कि उसने किबुत्ज नीरिम और किबुत्ज नीर ओज में हमला करने वाले हमास कमांडर को मार गिराया है। सेना ने कहा- हमास के नुखबा यूनिट का कमांडर बिलाल अल-केदरा मारा गया है।

इसके पहले 14 अक्टूबर को इजराइली सेना ने हमास के दो बड़े कमांडरों को मार गिराया था। सेना ने बताया कि उन्होंने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले को लीड करने वाले कमांडर अली कादी को मार गिराया है।

अली कादी को मारने का काम इजराइल की इंटरनल इटेलीजेंस एजेंसी शिन बेत ने किया है। वहीं, हमास का एयरफोर्स हेड मुराद अबु मुराद भी इजराइली हमले में मारा गया

इजराइल ने गाजा की तरफ वाटर और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई को रोक दिया था। इससे वहां पानी खत्म होने की कगार पर है। UN ने कहा है कि इससे 20 लाख लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने रविवार को कहा कि वह अल जजीरा के स्थानीय ब्यूरो को बंद करने के प्रस्ताव के लिए कैबिनेट की मंजूरी मांग रहे हैं। उन्होंने कतर के इस चैनल पर हमास समर्थकों को उकसाने और इजरायली सैनिकों को खलनायक साबित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने अगले स्टेज के हमले की तैयारी कर ली हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को सैनिकों से कहा कि 'अगला स्टेज' आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+