इजराइल में रहकर फिलिस्तीन का समर्थन किया तो बसों में भरकर गाजा भेज दूंगा, नागरिकों पर भड़के पुलिस चीफ
इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग में कई फिलिस्तियों की मौत हो चुकी है। इस वजह से दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों से इजराइल भी अछूता नहीं है।
इजराइल में भी कई लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इजराइली लोगों के प्रदर्शन से नाराज होकर पुलिस प्रमुख कोबी शबताई खासा नाराज हो गए हैं। उन्होंने एक वीडियो में लोगों को धमकाया भी है।

कोबी शबताई ने कहा है कि इजराइल में गाजा के समर्थन में विरोध प्रदर्शनों के लिए वालों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों को गाजा भेजने की धमकी दी है, जहां इजराइल लगभग दो सप्ताह से रोजाना बमबारी कर रहा है।
शबताई की ये टिप्पणी इजराइली पुलिस के टिकटॉक चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आईं। इजराइली मीडिया ने इसे बुधवार को तब उठाया जब पुलिस ने गाजा के समर्थन में हाइफ़ा में एक रैली को तोड़ दिया और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शबताई ने कहा, "जो कोई भी इजराइली नागरिक बनना चाहता है, उनका स्वागत है।" जो कोई भी गाजा के लोगों के साथ अपनी सहानुभूति जता रहे हैं उनका भी स्वागत है। मैं उसे अभी वहां जाने वाली बसों में बिठाकर भेज दूंगा।"
शॉर्ट वीडियो में, शबताई ने यह भी कहा कि "उकसाने की किसी भी घटना के लिए शून्य सहिष्णुता होगी ... विरोध प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं है"। आपको बता दें कि इजरायल की आबादी 96 लाख है, जिसमें से 20 लाख के करीब अरब इजरायली हैं, जो गाजा के लोगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इजराइल "युद्ध की स्थिति में है... हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं जहां हम सभी प्रकार के लोगों को आने और उन्हें खुद का टेस्ट लेने की अनुमति देंगे"। इजराइली पुलिस चीफ का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले इजराइल पुलिस के प्रवक्ता एली लेवी ने बुधवार को आर्मी रेडियो को बताया कि 7 अक्टूबर को गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल में 63 लोगों को "आतंकवाद" का समर्थन करने या भड़काने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वे इजराइल में हमास का समर्थन करने वाले फ़िलिस्तीनियों को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications