Israel-Palestine News: गाजा पट्टी में इजराइल की भीषण बमबारी, 1600 से ज्यादा मौतें, जानें टॉप-10 अपडेट्स
Israel-Hamas war news Updates: इज़राइल-फिलिस्तीन की लड़ाई चौथे दिन भी लगातार जारी है और शनिवार को हमास के आतंकी हमले के बाद इजराइल की जवाबी कार्रवाई चल रही है। इजराइल ने कहा है, कि वो गाजा पट्टी से हमास के आतंकियों का नामो-निशान मिटाकर रख देगा, जबकि हमास ने धमकी दी है, कि अगर इजराइल का हमला जारी रहता है, तो वो बंधकों को मारना शुरू कर देगा।
शनिवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से अभी तक दोनों तरफ से मिलाकर 1600 से ज्यादा लोग मारे गये हैं, जिनमें 900 लोग इजराइल से हैं, जबकि 700 लोग फिलिस्तीन से हैं। मरने वालों में दो पत्रकार भी शामिल हैं।

अभी तक के टॉप-10 अपडेट्स
1- इजराइल ने कहा है, कि उसने गाजा पट्टी पर जो बमबारी की है, वो अभी तक की सबसे बड़ी बमबारी है।
2- शनिवार को इजरायली नागरिकों और सेना पर हमास के हैरान कर देने वाले हमले के बाद, तेल अवीव ने गाजा पट्टी की "पूर्ण घेराबंदी" की घोषणा कर दी है और बिजली, भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति को काटा जा रहा है। इन सबके बीच कई एयरलाइंस कंपनियों ने इजराइल के लिए उड़ाने रद्द कर दी हैं, जिनमें भारतीय विमानें भी हैं।
3- फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है, इज़रायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 704 तक पहुंच गई है। इजराइली हमले में अभी तक 4 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। इसके अलावा अभी तक करीब 1 लाख 37 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।
4- प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई है, कि इजरायली सेना हमास पर "जैसा पहले कभी नहीं हुआ" वैसी ताकत से हमला करेगी। उन्होंने सोमवार को टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, कि "इजरायल के प्रधान मंत्री के रूप में, मैं आपको स्पष्ट रूप से बताता हूं, कि कठिन दिन अभी भी हमारे सामने हैं।"
5- थाईलैंड ने कहा है, कि हमास के हमले में उसके 18 नागरिक मारे गये हैं। वहीं, हमास के आतंकियों ने 10 से ज्यादा नेपाली छात्रों की बेरहमी से हत्या कर दी है।

6- इज़राइल के हवाई हमलों के जवाब में, हमास के मिलिट्री विंग के प्रवक्ता अबू ओबेदा ने सोमवार रात कहा है, कि जब भी इज़राइल गाजा में "बिना किसी पूर्व चेतावनी के" नागरिकों को उनके घरों में निशाना बनाएगा, तो वो एक इजरायली बंधक को मार डालेगा। वहीं, इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने हमास को किसी भी बंधक को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है, कि "इस युद्ध अपराध को माफ नहीं किया जाएगा।" नेतन्याहू ने बंधकों और लापता व्यक्तियों के संकट से निपटने के लिए एक पूर्व सैन्य कमांडर को नियुक्त किया है।
7- इज़रायली सेना ने मंगलवार तड़के कहा है, कि उसने इज़रायली क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए हमास आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली दो सुरंगों को नष्ट कर दिया है। यह खबर, सोमवार रात बेरी किबुत्ज़ में 70 आतंकवादियों की घुसपैठ के एक दिन बाद आई है। हालांकि, अधिकारियों ने सुरंगों के स्थान के बारे में फौरन ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन आतंकवादी समूह ने अतीत में सुरंगों का इस्तेमाल किया है। इसका गाजा से मिस्र तक हथियारों की तस्करी के साथ-साथ इज़राइल में सुरंगों पर हमला करने के लिए एक स्थापित नेटवर्क है।
8- घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों के मुताबिक, गाजा शहर में इजरायली हवाई हमले में मंगलवार तड़के दो फिलिस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं। पीड़ितों के नाम और वे जिस समाचार आउटलेट के लिए काम करते थे, उसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। मौके से जिंदा बचे पत्रकारों के मुताबिक, हवाई हमले में कई मीडिया कार्यालयों वाले क्षेत्र को निशाना बनाया गया है।
9- शनिवार को गाजा में रिपोर्टिंग के दौरान कथित तौर पर तीन फिलिस्तीनी पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए समिति ने फिलिस्तीनी प्रेस स्वतंत्रता समूहों का हवाला देते हुए उनमें से दो की पहचान फोटोग्राफर इब्राहिम मोहम्मद लफी और रिपोर्टर मोहम्मद जारघोन के रूप में की है। सीपीजे ने कहा है, कि यह पुष्टि करता है कि फ्रीलांस रिपोर्टर मोहम्मद अल-सल्ही को भी मारा गया है। सीपीजे ने कहा, कि लाफी को इजराइल की मुख्य सीमा इरेज़ क्रॉसिंग पर गोली मारी गई। जारघोन को राफा शहर के पास मार दिया गया, और अल-साल्ही को मध्य गाजा पट्टी में गोली मार दी गई। सीपीजे ने कहा, कि लाफी ने ऐन मीडिया के लिए काम किया और जारघोन ने स्मार्ट मीडिया के लिए भी काम किया है।
10- अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफ़िएरो ने कहा है, कि इज़राइल में हमास आतंकवादियों के हमलों के दौरान अर्जेंटीना के सात नागरिक मारे गये हैं, वहीं 15 नागरिक अभी भी लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications