इजरायल के बेर्शेबा बस स्टेशन पर आतंकी हमला, एक की मौत..हमलावर भी मारा हुआ ढेर
Israel News: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच बेर्शेबा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हो गए। वहीं, इस हमले को अंजाम देने वाला हमलावर भी पुलिस की गोली से मारा गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने से एक 20 वर्षीय महिला गंभीर हालत में है। जबकि, 20 साल की उम्र के चार युवा हैं, जिनकी हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है। अन्य लोगों की गोली लगने चोटें आई हैं। हालांकि, एक 25 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, बेर्शेवा के सेंट्रल बस स्टैंड पर आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया है। इस हमले के बाद बेर्शेवा में पुलिस सतर्क हो गई है और बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।
इतना ही नहीं, पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें, पिछले एक सप्ताह में मास फायरिंग की यह इजरायल में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 1 अक्टूबर को इजरायल के तेल अवीव में भी ऐसी घटना सामने आई थी। यहां एक संदिग्ध आतंकी हमला किया था, जिसमें कई लोग हताहत हुए थे।
उस वक्त पुलिस ने पुष्टि की थी कि इस हमले में 8 लोग मारे गए थे। जबकि, 7 लोग घायल हो गए थे। यह हमला एक रेलवे स्टेशन के पास येरूशलम स्ट्रीट पर हुआ था। इस हमले को दो हथियार बंद आतंकियों ने अंजाम दिया था। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, दोनों हमलावरों को उसी वक्त मार गिराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications