Israel Air Strike: जेनिन पर इजरायली हमले में अब तक 8 की मौत, 10 से ज्यादा एयर स्ट्राइक
Israel launches air attacks on Jenin live updates: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच एक बार फिर से तनाव भड़क गया है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली एयरफोर्स, पिछले कई घंटों से जेनिन शहर के ऊपर एयरस्ट्राइक कर रही है। निवासियों और अधिकारियों के अनुसार, इज़राइल की सेना ने वेस्ट बैंक के शहर जेनिन पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें एक मिसाइल हमला किया गया है, जिसमें कम से कम चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।
निवासियों ने कहा, कि इजराइल ने सोमवार तड़के जेनिन में कम से कम 10 हवाई हमले किए हैं, जिससे कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं और कई इमारतों में आग लगी हुई है। वहीं, इजरायली एयरफोर्स को शहर के विशाल शरणार्थी शिविर की तरफ भी जाते देखा गया है। जेनिन में फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के डायरेक्टर महमूद अल-सादी ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया है, कि "हवा से बमबारी हो रही है और जमीन से हमले किए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि "कई घरों और जगहों पर बमबारी की गई है... हर तरफ से धुंआ उठ रहा है।"

इस बड़ी खबर पर लगातार हमारी नजर बनी रहेगी और लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए...
कई आतंकी सेंटर्स तबाह
The Jenin Camp is a terrorist stronghold.
We will not standby idle while terrorists continue to harm civilians using Jenin Camp as a hideout. pic.twitter.com/iDcluNkmVP
— Israel Defense Forces (@IDF) July 2, 2023
इजरायली फोर्स ने क्या कहा
This is what Jenin has become. Operational sites used by terrorists located next to schools and UNRWA facilities.
Were acting against their “ Safe Havens” pic.twitter.com/uLckxdxE7J
— Lt. Col. Richard Hecht (@LtColRichard) July 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications