एक और सर्जिकल स्ट्राइक को तैयार इजरायल, रक्षा मंत्री ने कहा तबाह कर देंगे गाजा को
गाजा पट्टी पर बड़े हमले को तैयार इजरायल। कहा उकसाने पर देंगे इस तरह से ही जवाब।
येरूशलम। इजरायल के रक्षा मंत्री एविगदोर लिबरमैन ने फिलीस्तीन की मीडिया को दिए एक एक इंटरव्यू में कहा है कि गाजा पट्टी पर आतंकियों के खिलाफ इजरायल का अगला युद्ध जल्द होगा। उन्होंने कहा कि यह युद्ध निर्णायक और अंतिम होगा। इस युद्ध में इजरायल, गाजा में मौजूद आतंकियों को पूरी तरह से तबाह कर देगा।

वर्ष 2008 के बाद बड़ा हमला
लिबरमैन ने यह साफ कर दिया किया कि गाजा में नया युद्ध छेड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। इजरायल अगर ऐसा करता है तो फिर वर्ष 2008 के बाद से यहां चौथा हमला होगा।
इजरायल के मंत्री ने फलस्तीन से हमास पर उसकी 'पागलपन भरी नीतियां' रोकने लिए दबाव बढ़ाने को कहा है।
गाजा को इजरायल से अलग करना मकसद
लिबरमैन ने कहा कि इजरायल के रक्षा मंत्री होने के नाते वह साफ करना चाहते हैं कि वह अपने पड़ोसी के खिलाफ गाजापट्टी, लेबनान या सीरिया पर नई जंग छेड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है।
उनका मकसद गाजा को इजरायल से अलग करना चाहते हैं।उन्होंने येे बातें फिलीस्तीन के अखबार अल कुद्स से बात करते हुए
इजरायल को उकसाने की कोशिश न करें
रक्षा मंत्री लिबरमैन के मुताबिक अगर फिलीस्तीन ने इजरायल पर अगला युद्ध थोपा तो यह अंतिम मौका होगा जब वह इजरायल को उकसाएगा।
इसके बाद इजरायल उन्हें उन्हें पूरी तरह तबाह करके रख देंगे। आपको बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गठबंधन वाली सरकार के कई सदस्य खुले रूप से फलस्तीन का विरोध करते आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications