Israel strikes Gaza Strip: इजराइल ने गाजा पट्टी और लेबनान पर शुरू की एयर स्ट्राइक
Israel strikes Gaza Strip: इजराइल की ओर से गाजा पट्टी और लेबनान में एयर स्ट्राइक शुरू कर दी गई है।

Israel strikes Gaza Strip: इजराइल की ओर से गाजा पर भारी एयर स्ट्राइक शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्ट्राइक गाजा पट्टी पर की जा रही है। इजराइल डिफेंस फोर्सेस ने कहा कि आतंकी संगठन हमास के साउथ लेबनान को निशाना बनाया गया है।
जिस तरह से दक्षिण लेबनान से रॉकेट से हमला किया गया था, उसके बाद इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई में यह स्ट्राइक की गई है। इजराइल की ओर से कहा गया है कि आतंकी संगठन हमास ने पहले हमले की शुरुआत की है।
दरअसल जिस तरह से इजराइल की पुलिस ने जेरुसेलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद में छापेमारी की थी, उसके बाद तनाव काफी बढ़ गया था। हमास की ओर से कहा गया कि हमे इसकी जानकारी नहीं है कि लेबनान से किसने मिसाइल फायर की है।
रिपोर्ट की मानें तो पिछले 17 सालों में इजराइल की ओर से अबतक का सबसे बड़ा हमला है। इजराइल की ओर से जब एयर स्ट्राइक की गई, उस वक्त हमास का चीफ इस्माइल हनियेह लेबनान में ही था। हमास चीफ ने कहा कि फिलिस्तीन के लोग चुप नहीं बैठेंगे। इससे पहले इजराइल डिफेंस फोर्सेज की ओर से कहा गया था कि हमने ट्रक को निशाना बनाया है, इसके साथ ही दक्षिण लेबनान में आतंकी संगठन हमास के ठिकानों को भी निशाना बनाया है.
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि हम लेबनान से हमास को ऑपरेट नहीं करने देंगे। लेबनान से जो भी हमला किया जाएगा उसके एक-एक हमले का जवाब दिया जाएगा और उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इजराइल के वॉरप्लेन को भी गाजा के ऊपर एयर स्ट्राइक के लिए तैनात किया गया है। यहां पर 10 मिनट के भीतर चार नए ठिकानों पर 20 मिसाइल से हमला किया गया। फिलिस्टीन के मिलिटेंट्स की ओर से भी जवाब दिया गया है और दक्षिण इजराइल में रॉकेट से हमला किया गया है।
Rockets fired from the #GazaStrip is intercepted by the #Israeli #IronDome, amid Israeli strikes on the #Palestinian enclave . Israeli Iron Dome intercepted most of these rockets, although some #rockets did get through pic.twitter.com/dHzHCHzdat
— sudhakar (@naidusudhakar) April 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications