Israel- Hamas War: कोई आशियाना खंडहर, तो किसी के परिजनों को उठा ले गया हमास, सुनिए इजरायलियों का दर्द

इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हमास के हमले में मारे गए इजरायली नागरिकों ने एक अभियान शुरू किया है। जिसको नाम दिया गया है "लाइटिंग अप द लाइट"। इस अभियान के जरिए लोग हमास के कब्जे से अपने परिजनों को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान राजधानी में इस प्रदर्शन में शामिल इजरायली नागरिकों मीडिया को अपना दर्द बताया। कुछ लोगों ने बताया हमास लड़ाकों ने उनके परिवार को तबाह कर दिया है।

तेल अवीव में "लाइटिंग अप द लाइट" अभियान के तहत प्रदर्शन कर रहे एक इजरायली नागरिक के हमास के हमले को लेकर जो कहा उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। हमास द्वारा बंधक बनाए गए परिवार के एक सदस्य ने तेल अवीव में एनआई से कहा, "हमास में इजरायली, यहूदी और दुनिया भर के लोग हैं शामिल हैं। 7 अक्टूबर को जो कुछ हुआ वो बेहत दुर्भाग्यपूर्ण था। इजरायली नागरिक ने कहा कि हमास ने हमले के दौरान कुछ महिलाओं का अपहरण कर था। जिसमें से कुछ के साथ बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी।

Pain of Israeli Israel Hamas War

इजरायली नागरिक ने बताया कि हमास ने जिस तरह हत्याएं की उसे सुनकर भी रूह कांप जाती है। इजरायल में जो कुछ भी हुआ वो एक नरसंहार था। जिसने पूरे इजरायल को हिला कर रख दिया। जिन्होंने ये सब किया वो इंसान तो नहीं हैं। हमें नहीं पता कि हमारे परिजन कहां और किस स्थिति में हैं।

वहीं हमास के बंधकों में शामिल एक अन्य परिवार के सदस्यों का कहना है, "हमारे चचेरे भाई का हमास ने घर अपहरण कर लिया। बंधकों में उनके परिवार के बच्चे भी हैं। हालांकि ये एक सेना बनाम सेना युद्ध है। जिसमे बेवजह आम नागरिकों को घसीटा जा रहा है।"

इजायली ने आगे कहा कि अब हम सरकार से ये पूछना चाहते हैं कि हमारे परिवार को सदस्यों को वापस लाने में हमारी सरकार क्या मदद करेगी। "लाइटिंग अप द लाइट" अभियान तहत तेल अवीवी में एकत्र इजरालियों कहा, "हमें अभी भी उम्मीद है। हम अपने परिजनों को हमास के कब्जे से वापस चाहते हैं। हम तब तक रुकने वाले नहीं हैं जब तक हम उन्हें दोबारा वापस नहीं ले आते..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+