Israel-Hamas truce: इजराइल-हमास के बीच चार दिनों का 'शांति काल', युद्धविराम बीतने के बाद क्या होगा?
Israel-Hamas truce: इजराइल और हमास के बीच चार दिनों का शांति काल शुक्रवार सुबह से शुरू हो चुका है और गाजा पट्टी के लोगों ने इस युद्धविराम का स्वागत किया है। लेकिन, असल सवाल ये उठ रहे हैं, कि आखिर इन चार दिनों के बाद क्या होगा? कतर में मध्यस्थों ने कहा, कि इज़राइल और फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास शुक्रवार सुबह चार दिवसीय संघर्ष विराम शुरू करेंगे, जिसके तहत 13 इजराइली महिलाओं और बच्चे बंधकों के पहली खेप में रिहा किया जाएगा।
कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्धविराम समझौता स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू होगा और इसमें उत्तर और दक्षिण गाजा में व्यापक युद्धविराम शामिल होगा।

कैसा होगा चार दिनों का 'शांति काल'?
कतरी मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने कतर की राजधानी दोहा में कहा, कि गाजा में कुछ सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी और बुजुर्ग महिलाओं सहित पहले बंधकों को शाम 4 बजे आजाद कर दिया जाएगा और चार दिनों में कुल 50 बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कि उम्मीद है कि फिलिस्तीनियों को इजरायली जेल से रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, कि "हम सभी को उम्मीद है, कि इस संघर्ष विराम से स्थायी संघर्ष विराम हासिल करने के लिए व्यापक काम शुरू करने का मौका मिलेगा।"
हमास - जिसे बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को इज़राइल के साथ संघर्ष विराम की घोषणा करने की उम्मीद थी - उसने अपने टेलीग्राम चैनल पर पुष्टि की, कि उसकी सेनाओं की ओर से सभी शत्रुताएं समाप्त हो जाएंगी।
जबकि, इजरायली प्रधान मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, कि इजरायल को गाजा पट्टी से मुक्त किए जाने वाले बंधकों की प्रारंभिक सूची मिल गई थी और वह उन परिवारों के संपर्क में है।
कतर ने कहा है, कि दोहा में एक ऑपरेशन रूम संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई की निगरानी करेगा, और इज़राइल, दोहा में हमास के राजनीतिक कार्यालय और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) के साथ संचार की सीधी लाइनें बनाई गई हैं।
मध्यस्थता में शामिल मिस्र ने कहा है, कि वो उन बंधकों और कैदियों की सूची प्राप्त कर रहा है, जिनकी रिहाई की उम्मीद है और उसने दोनों पक्षों से समझौते का सम्मान करने का आह्वान किया गया है। मिस्र की राज्य सूचना सेवा के प्रमुख दीया राशवान ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है।

इज़रायली आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास के बंदूकधारियों के हमले में 1200 लोग मारे गये और उन्होंने 240 लोगों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। इसके बाद इजराइल की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें अभी तक 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत का दावा किया गया है।
गाजा पट्टी के हमास नियंत्रित स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली बमबारी में करीब 13,000 गाजा के नागरिक मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 40% बच्चे हैं। इसके अलावा, इजराइली हमले ने गाजा पट्टी की स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर दूसरी तरह व्यवस्थाओं में भी तबाही फैला दी है।
युद्धविराम खत्म होने के बाद क्या होगा?
इजराइसल और हमास, दोनों पक्षों ने कहा है, कि संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद वे फिर से लड़ाई शुरू कर देंगे, और गुरुवार को हुई हिंसा में किसी भी तरह की कमी का कोई संकेत नहीं है।
युद्धविराम से पहले, इजरायली जेट विमानों ने गाजा पट्टी में 300 से ज्यादा लक्ष्यों को निशाना बनाया और गाजा शहर के उत्तर में जबालिया शरणार्थी शिविर के आसपास इजराइली सैनिक भारी लड़ाई में लगे रहे।
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, कि जब तक सैनिकों को रुकने का आदेश नहीं मिल जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। इजराइल में सीमा बाड़ के पार से, भारी गोलीबारी और तेज विस्फोटों की आवाज़ के साथ उत्तरी गाजा के युद्ध क्षेत्र के ऊपर धुएं के बादल उड़ते देखे जा सकते थे।
गाजा पट्टी के दक्षिणी किनारे पर स्थित राफा में, घरों के खंडहर देखे जा सकते हैं। वहीं, जगह जगह पर गाजा के लोगों को अपने टूटे घरों के आगे रोते देखा जा सकता है। सैकड़ों लोगों के परिवार खत्म हो चुके हैं और उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। लिहाजा, सवाल ये उठ रहे हैं, कि 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला करने के बाद हमास को क्या हासिल हुआ है। वो इस शांति समझौते के तहत भले ही 150 के करीब कैदियों को इजराइल से रिहा करवा ले, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से जो 15 हजार लोग मारे गये हैं, क्या उनकी मौत के लिए हमास के पास कोई जवाब है?
इज़राइल का कहना है कि हमास के लड़ाके आवासीय और अस्पतालों सहित अन्य नागरिक इमारतों को कवर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हमास इससे इनकार करता है, लेकिन चार दिनों के युद्धविराम के बाद एक बार फिर से दोनों में युद्ध शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications