Israel Hamas War: हमास ने छोड़े 2 अमेरिकी, कतर की मध्यस्थता के बाद फैसला, 10 का अब भी पता नहीं

मिस्र और यूएस के बीच समझौते के आधार पर राफा बॉर्डर से नागरिकों को बचाने के लिए अमेरिकी मिशन जारी है। इस बीच हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को छोड़ा है। जिसका अमेरिका ने स्वागत किया है। जबकि 10 अमेरिकियों का अब भी पता नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी हमास के कब्जे वाले क्षेत्र में बंधन बनाए गए हैं। वहीं यूएस भी हमास के चंगुल से अपने नागरिकों को छुड़ाने के मिशन में जुटा है। शनिवार के यूएस विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि गाजापट्टी में नागरिकों की मदद करना अमेरिका सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हमास के कब्जे में अभी भी कई अमेरिका नागरिक हैं। शुक्रवार के संगठन ने 2 अमेरिकियों छोड़ा है। ऐसे में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह के गाजा में फंसे नागरिकों को निकालने उन्हें मदद पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

Two American releases by Hamas

एंटनी ब्लिंकन कहा, "जब हम में से कुछ लोग पिछले सप्ताह से रफा बॉर्डर से होकर यात्रा कर रहे थे। अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता गाजा में फंसे नागरिकों की मदद करना है। अगर इजरायल और मिश्र जिस तरह से अमेरिका के साथ अपनी साझा सोच रखते हैं, वही कायम रहनी चाहिए। गाजा में लोगों की सहायता के लिए एक योजना बनाई जाएगी। राष्ट्रपति बाइडेन ने पूरा प्लान तैयार करा लिया है। जब उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी से बात की तो इस विषय का भी जिक्र किया। जिसके बाद से जमीनी स्तर पर राजदूत डेविड सैटरफील्ड के साथ लगातार काम कर रहे हैं।"

ब्लिंकन ने कहा गया कि यूएस के साथ मिस्र और इजराइल जिस तरह मिलकर साथ में काम कर रहे हैं ऐसा ही आगे भी जारी रहेगा तो हमास के मुकाबले के लिए आगे की रणनीति पर विचार होता रहेगा।

हमास द्वारा दो अमेरिकी नागरिकों को छोड़ने पर विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "7 अक्टूबर से हमास द्वारा पकड़े गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया। ये दोनों अमेरिकी अब इजरायल में इजरायली अधिकारियों के हाथों में सुरक्षित हैं। हम उनकी रिहाई का स्वागत करते हैं। लेकिन इस संघर्ष में अभी भी दस अतिरिक्त अमेरिकी हैं जिनका कोई पता नहीं चल पाया है। हम जानते हैं कि उनमें से कुछ को हमास ने बंधक बना रखा है, साथ ही गाजा में अनुमानित 200 अन्य बंधक हैं। उनमें पुरुष, महिलाएं, युवा लड़के, लड़कियां समेत कई देशों के बुजुर्ग लोग भी शामिल हैं।"

ब्लिंकन का कहना है ने बताया कि हमास से हर एक अमेरिकी को मुक्त कराने के साथ अन्य सभी बंधकों को मुक्त कराने का प्रयास जारी है। गाजा में फंसे अमेरिकियों को निकाले जाने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध है। ब्लिंकन ने कतर सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यूएस बंधकों की कि रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर दिन हर मिनट काम करेगी।

हमास की सशस्त्र ब्रांच इज अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने शुक्रवार को बताया कि कतर की तरफ से मध्यस्थता के प्रयास किए गए हैं। जिसके बाद मानवीय आधार पर अमेरिका की मां-बेटी को रिहा कर दिया है। इनमें 59 वर्षीय जूडिथ रैनन और उनकी 18 वर्षीय बेटी नताली रैनन शामिल हैं।

वहीं हमास द्वारा दो बंधकों की रिहाई पर आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हागारी ने कहा, "हमास दुनिया के सामने खुद को ऐसे पेश करता है जैसे उसने मानवीय आधार पर बंधक बनाई गई महिलाओं को छोड़ दिया है। हालांकि हमास एक हत्या करने वाले आतंकवादियों का संगठन है जो गाजापट्टी मे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बंधक बना रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+