फिल्मी अंदाज में हमास के गढ़ में घुसे इजराइली सैनिक, जान पर खेल 2 बंधकों को छुड़ाया, 7 आतंकियों को दी मौत

इजराइली सेना ने गाजा की घनी आबादी में एक ऑपरेशन कर अपने दो बंधकों को छुड़ा लिया है। ये दोनों ही 60 साल से अधिक उम्र के हैं। छुड़ाए गए बंधकों के अलावा हमास ने भी ये माना है कि इजराइल ने दो बंधकों को आजाद करा लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक छुड़ाए गए बंधकों के नाम सिमॉन मार्मन (60) और लुईस हेर (70) हैं। इन्हें 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के दौरान बंधक बनाया गया था। इस दौरान करीब 234 लोगों को होस्टेज बनाया गया था। इनमें से 107 को रिहा कराया जा चुका है।

IDF rescues 2 hostages from gaza

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली विशेष बलों ने रात भर चले इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया और दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा में हमास की कैद से दो बंधकों को बचाया। इज़राइल रक्षा बलों ने कहा कि दोनों बंधक फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

7 अक्टूबर के बाद से यह अपनी तरह का दूसरा सफल ऑपरेशन था। पहला ऑपरेशन अक्टूबर के अंत में हुआ था जब एक सैनिक का सफल रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद दिसंबर महीने में इजराइली सेना ने एक और बंधक को छुड़ाने का प्रयास किया था मगर वह मारा गया था।

आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि उनके विशेष सैनिक लगभग 1 बजे राफा पहुंचे। यहां तक पहुंचना बहुत कठिन था। हगारी ने कहा कि तयशुदा जगह पर पहुंचने के बाद सैनिकों ने 1:49 बजे अपार्टमेंट में घुसकर बंधकों की सुरक्षा कर रहे तीन आतंकवादियों को मार डाला।

हगारी ने कहा कि जैसे ही आतंकियों को इसकी सूचना मिली उन्होंने हम पर हमले तेज कर दिए। ऐसी स्थिति में बंधकों को बचाकर सुरक्षित लेकर आना बहुत ही बहादुरी भरा काम था। इजराइल के लिए अच्छी बात ये रही कि इस ऑपरेशन में एक सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया, लेकिन इसके अलावा, किसी भी इजरायली को चोट नहीं आई।

इस ऑपरेशन में हमास के सात आतंकी मारे गए। छुड़ाए गए दोनों बंधक अर्जेंटीना के नागरिक हैं। दोनों की सेहत ठीक नहीं है, इन्हें हॉस्पिटल में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक खुद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी देर रात चले इस ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे। ऑपरेशन के बाद आर्मी और इंटेलिजेंस चीफ नेतन्याहू से मिलने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+