इजराइल ने फिलिस्तीन पर हवाई हमला कर गाजा से मिस्र जाने वाली हमास की सुरंग को किया ध्वस्त

येरूशलम। इजराइल ने रविवार को फिलिस्तीन पर हवाई हमला कर एक बड़ी टनल को बिखेर दिया। इजराइल ने दावा किया है कि उन्होंने हवाई हमला कर उस टनल को ध्वस्त किया है जो मिस्र तक जाती है। इजराइली मिलिट्री स्पोक्सपर्सन जॉनाथन कॉनरिकस ने कहा कि यह फिलिस्तीन में थी, जिसका लिंक गाजा से लेकर मिस्र तक था। मिलिट्री स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इस टनल के द्वारा फिलिस्तीनी इस्लामिक ग्रुप हमास अपनी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देते थे। पिछले दो महीनों से इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है।

हमास करते हैं खतरनाक गतिविधियों के लिए टनल का इस्तेमाल

हमास करते हैं खतरनाक गतिविधियों के लिए टनल का इस्तेमाल

इसी टनल का प्रयोग इजराइल में हमले करने की भी साजिश रची जा चुकी है। हालांकि, कॉनरिकस ने कहा कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इस निर्माणाधीन टनल पर हुए हमले में कितने लोगों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह टनल गाजा पट्टी में राफिया शहर के पूर्व से और इजराइल से 180 मीटर दूरी से शुरू होती है, जो मिस्र तक जाती है। उनके अनुसार, इस टनल की लंबाई कितनी है, इसकी कोई जानकारी है।

इजराइल ने चेताया

इजराइल ने चेताया

इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि हमास की रणनीतिक क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना हमारी नीतियों का प्रमुख घटक है। डिफेंस मिनिस्टर ने अविग्डोर लिएबरमैन ने चेतावानी देते हुए कहा कि यह गाजा की लीडरशीप और वहां के लोगों को स्पष्ट संदेश है कि जिंदगी पर निवेश कीजिए ना कि अमानवीय सुरंगों पर। इजराइल ने कहा है कि पिछले साल अक्टूबर से लेकर अब तक तीन टनल को को ध्वस्त किया है।

हाल ही के दिनों में तनाव बढ़ा

हाल ही के दिनों में तनाव बढ़ा

हाल ही के दिनों में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जबरदस्त तनाव बढ़ा है। अमेरिका द्वारा येरूशलम को इजराइली राजधानी बताने के बाद फिलिस्तीन और इजराइल के बीच कई बार हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला है। इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि वे अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को नाकाम करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+