'लेबनान से हमारे क्षेत्र में 9 रॉकेट दागे गए, 5 को नाकाम किया', इजराइल रक्षा बल का दावा

Israel Defense Forces claims 9 rockets were fired from Lebanon into Israeli territory

Israel-Hamas Conflict: इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच युद्ध जारी है। इजरायल ने 'हमास को ध्वस्त' करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत रविवार को लेबनान से दागी गई नवीनतम एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल के स्रोत पर इजरायल हमला कर रहा है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान से इजराइली क्षेत्र में 9 रॉकेट दागे गए। आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे ने प्रोटोकॉल के अनुसार, पांच रॉकेटों को नाकाम कर दिया। आईडीएफ वर्तमान में लेबनान में लॉन्च साइट पर हमला कर रहा है।

इससे पहले, इजरायली बलों ने ऐलान किया कि बीती रात यानी 14 अक्टूबर को गाजा में अपने हवाई हमलों में हमास की विशिष्ट सैन्य शाखा, नुखबा बल के एक शीर्ष कमांडर बिलाल अल-केदरा को मार डाला है। आईडीएफ ने पहले घोषणा की थी कि वे गाजा पट्टी में वायु, जमीन और नौसेना बलों को शामिल करके "समन्वित" हमले के लिए तैयार हैं।

Israel-Hamas Conflict

'हम हमास को तोड़ देंगे': इजरायली पीएम
वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल, हमास को तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि देश की विस्तारित आपातकालीन सरकार एकजुट मोर्चे के साथ चौबीसों घंटे काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इजरायली एकता राष्ट्र, दुश्मन और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देती है।

संघर्ष में गाजा पट्टी के दोनों ओर 3,500 से अधिक लोग मोर गए

आपको बता दें कि हमास आतंकवादियों और इजरायली सैनिकों के बीच चल रहे संघर्ष में गाजा पट्टी के दोनों ओर 3,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजराइल में अप्रत्याशित हमले में जहां 1,300 लोग मारे गए, वहीं गाजा पट्टी पर जवाबी बमबारी में 2,200 से अधिक लोग मारे गए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में 2,450 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, 9,200 घायल हुए हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+