इजरायल का गाजा पट्टी पर भीषण हमले, 'इस्लामिक जिहाद' के रॉकेट कमांडर समेत मारे गये 27 लोग

गाजा पट्टी पर हमास का नियंत्रण है, जो इजरायल को खत्म करना चाहता है। जबकि, इजरायल ने गाजा शहर को जल मार्ग और वायु मार्ग से संपर्क तोड़ दिया है।

Israeli strike on Gaza

Israeli strike on Palestine: इजरायल की सेना ने गाजा में एक अपार्टमेंट पर आज सुबह भीषण हवाई हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) रॉकेट लॉन्चिंग फोर्स के प्रमुख को मार गिराया है। वहीं, अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के हवाई हमले में अभी तक 27 लोग मारे गये हैं।

बीबीसी के मुताबिक, दक्षिणी शहर खान यूनिस में हुए हमले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जिनके बारे में इजरायली सेना ने कहा है, कि वे भी आतंकवादी थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने ये हवाई हमला उस वक्त शुरू किया, जब गाजा की तरफ से इजरायल के ऊपर सौ से ज्यादा रॉकेट हमले किए गये और गाजा से करीब 10 मोर्टार दागे जाने के बाद दक्षिणी इजरायल में सायरन बजने लगे। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, क्योंकि इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी रॉकेट्स को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।

बीबीसी के मुताबिक, बुधवार को, उग्रवादियों ने इजरायल पर 507 रॉकेट और मोर्टार दागे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने गाजा में 158 PIJ लक्ष्यों को निशाना बनाया है।

Israeli strike on Gaza

फिलीस्तीन पर भीषण हवाई हमले

फिलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है, कि मंगलवार सुबह से गाजा में पच्चीस लोग मारे गए हैं और 76 घायल हो गए हैं, जब इजरायल ने पीआईजे के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया, जिसमें उसके तीन अन्य कमांडर मारे गए। मरने वालों में कम से कम 10 नागरिक भी हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र ने अस्वीकार्य बताया है।

इजरायली सेना ने कहा कि बुधवार को फिलीस्तीन रॉकेट के ही गिरने से गाजा में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, हालांकि फिलिस्तीनी स्रोतों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 'इस्लामिक जिहाद' ने कहा है, कि आरोप "पूरी तरह से गलत" है।

Israeli strike on Gaza

वहीं, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इसराइल में कोई मौत नहीं हुई है, हालांकि अलर्ट सायरन बजने के बाद लोगों को शेल्टर होम की तरफ भागते हुए देखा गया और इस दौरान गिरने की वजह से कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

अल जज़ीरा के यौमना एल सैयद ने गाजा से भेजे गये अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, इजरायली स्ट्राइक में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, "76 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश गंभीर रूप से घायल हैं।" उन्होंने कहा है, कि अभी भी दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं।

कैसा है गाजा शहर?

आपको बता दें, कि गाजा पट्टी में 20 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक बनाता है। कोस्टल क्षेत्र को मिलाकर इसका क्षेत्रफल करीब 365 स्क्वायर किलोमीटर का बनता है और अल जज़ीरा के यौमना एल सैयद का कहना है, कि गाजा में "कोई खाली क्षेत्र नहीं है", लिहाजा "आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रत्येक रॉकेट कितना विनाश करेगा।"

Israeli strike on Gaza

Recommended Video

    Israeli Filmmaker Nadav Lapid ने The Kashmir Files Film पर फिर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    साल 2008 से गाजा पट्टी से इजरायल की चार बड़ी लड़ाईयां हो चुकी हैं और छिटपुट संघर्ष साल भर चलता रहता है, जिसमें गाजा शहर के हजारों बेगुनाह मारे जा चुके हैं। हालांकि, इजरायल का आरोप रहता है, कि गाजा से संचालित होने वाले आतंकवादी संगठन नागरिकों की आड़ में रॉकेट चलाते हैं, जिन्हें जवाबी कार्रवाई में नुकसान पहुंचता है।

    गाजापट्टी पांच अलग अलग क्षेत्र हैं और उन्हें मिलाकर आबादी करीब 21 लाख है। इन क्षेत्रों के नाम उत्तरी गाजा, गाजा शहर, दीर अल-बाला, खान यूनिस और रफाह। भूमध्यसागरीय तट पर इजराइल और मिस्र की सीमा पर, स्थित गाजा पट्टी लगभग 365 वर्ग किलोमीटर (141 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+