इजरायल का दावा हमारे पास कोरोना की बेहतरीन वैक्सीन है, जल्द शुरू होगा लोगों पर इसका ट्रायल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायल का दावा है कि उसने कोरोना के खिलाफ बेहतरीन वैक्सीन को तैयार कर लिया है, अब इसका आम लोगों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। यह ट्रायल शरद ऋतु की छुट्टियों में लोगों पर किया जाएगा। इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गेट्ज ने इजरायल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च का दौरा किया और यहां के डायरेक्टर प्रोफेसर शैमुअल शाप्रिया से मुलाकात की और इस वैक्सीन को लेकर जानकारी हासिल की।

Recommended Video

    Covid-19 Vaccine: Israel का दावा, बना ली Corona के खात्मे की चमत्कारी वैक्सीन ! | वनइंडिया हिंदी
    corona

    प्रोफेसर सैमुअल्स ने कहा कि हमारे पास जबरदस्त वैक्सीन मौजूद है, इसे रेग्युलेटरी प्रक्रिया से गुजरना है और जल्द ही इसकी टाइम टेबल हम तय करेंगे। हम इसकी सेफ्टी और क्षमता का ट्रायल इसी शरद ऋतु की छुट्टियों में करेंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमारे हाथ में वैक्सीन मौजूद है। रक्षा मंत्री गेट्ज ने कहा कि हम छुट्टियों में ही लोगों पर इसके ट्रायल को शुरू करने की जरूरत है। मैं सभी लोगों का यहां उत्साहवर्धन और शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह बेहद खुशी की बात है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि इसका अगला चरण जैसा कि हमने तय किया है वह है ह्यूमन ट्रायल, जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय और तमाम मेडिकल सेफ्टी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरा किया जाएगा। मैं आप लोगों के साथ हूं और किसी भी समय इसपर चर्चा करने की जरूरत हो तो मैं इसके लिए उपलब्ध हूं। मैं कहना चाहता हूं कि हमारे हाथ में यह वैक्सीन है और इसके लिए मुझे आप सभी लोगों पर गर्व है। बता दें कि दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, कुछ वैक्सीन के शुरुआत दो चरण के ट्रायल काफी संतोषनजनक रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात यहै कि ट्रायल के सभी चरणों को पूरा करने के बाद कौन सी वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+