Israel Attack On Tehran: खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं थमा इजरायल का तांडव, ताबड़तोड़ हमले से धुआं-धुआं तेहरान

Israel Attack On Tehran: अमेरिका और इजरायल की एयर स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इसके बावजूद इजरायल का कहर फिलहाल थमता नहीं दिख रहै है। रविवार को तेहरान में ताबड़तोड़ हमलों से दहशत का माहौल है। मध्य पूर्व को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ईरान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा सैन्य अभियान जारी रखा हुआ है। IDF ने दावा किया है कि हमने रविवार को तेहरान के दिल में ईरानी आतंकी शासन के मुख्यालय पर सटीक हमले किए हैं। जिसमें वीडियो फुटेज जारी कर दिखाया गया कि कैसे मिसाइलों ने कंक्रीट संरचनाओं को मलबे में बदल दिया।

Israel Attack On Tehran

IDF ने सैकड़ों लक्ष्यों को निशाना बनाने का दावा

- IDF के अनुसार, यह हमला क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने वाले सिस्टम पर सीधा प्रहार है।

- IDF ने पश्चिमी ईरान में सैकड़ों लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिसमें मिसाइल लॉन्चिंग साइट्स, हथियार डिपो, वायु रक्षा प्रणालियां और सैन्य प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं।

Israel Attack On Tehran: 500 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमला

- इजरायली वायुसेना ने 200 से अधिक लड़ाकू विमानों से 500 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमले किए, जिससे ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम की कमजोरियां उजागर हुईं।

- IDF फुटेज में तेहरान के आसमान में आग की लपटें और काला धुआं दिखाई दे रहा है, जो हमलों की तीव्रता को दर्शाता है।

- इजरायल ने दावा किया कि पहले चरण में ही 40 वरिष्ठ ईरानी कमांडरों को मार गिराया गया, जिसमें आर्म्ड फोर्सेस के चीफ ऑफ स्टाफ भी शामिल हैं।

इजरायल का ऐलान, IDF के हमले जारी रहेंगे

ईरान ने खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और बदले की कसम खाई है। तेहरान ने इजरायल, अमेरिकी बेस और गल्फ देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे तेल अवीव, दुबई, दोहा आदि में विस्फोट हुए। इधर इजरायल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ईरान पर आईडीएफ के हमले अभी कम नहीं होंगे। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने 27 अमेरिकी बेस पर हमलों का दावा किया है। विश्व भर में चिंता है कि यह संघर्ष और गहरा हो सकता है, क्योंकि ईरान की प्रतिक्रिया क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को पूरी तरह हिला सकती है।

विश्लेषकों का मानना है कि तेहरान पर सीधे हमले ईरान के शासन को कमजोर कर सकते हैं, लेकिन इससे बड़ा युद्ध या ईरान का पतन भी संभव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि हमले जारी रहेंगे और ईरानी लोगों को शासन बदलने का मौका है। पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना है कि क्या तेहरान बड़े पलटवार करेगा या यह संघर्ष उसके अंत की शुरुआत बनेगा? फिलहाल मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+