इजरायल में कमजोर इम्यूनिटी वालों को लगेगी वैक्सीन की तीसरी डोज, सरकार ने दी मंजूरी

इजरायल में कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम वाले लोगों को वैक्सीन का तीसरा खुराक देने की मंजूरी दे दी गई है।

तेल अवीव, जुलाई 14: इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को गाइडलाइंस जारी करते हुए कोरोना वायरस वैक्सीन के तीसरे शॉट के इस्तेमाल को इजाजत दे दी है। हालांकि, वैक्सीन का तीसरा डोज उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है। इजराय की सरकार ने पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैक्सीन के तीसरे डोज को मंजूरी दी है। इजरायल की सरकार ने माना है कि कई ऐसे लोग हैं, जिनका इम्यूनिटी सिस्टम वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद भी उतनी मजबूत नहीं है, कि वायरस के हमले को झेल सके, लिहाजा तीसरे डोज की इजाजत दे दी गई है।

वैक्सीन के तीसरे डोज को मंजूरी

वैक्सीन के तीसरे डोज को मंजूरी

इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बकायदा ऐसे लोगों की लिस्ट जारी की है, जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है और जिन्हें वैक्सीन के तीसरे डोज की जरूरत है। जारी लोगों की लिस्ट में ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो कई तरह की बीमारियों से परेशान हैं। हृदय रोग, कैंसर, किडनी रोग से जूझते रोगियों को कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों की लिस्ट में रखा गया है और उन्हें वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास शेबा मेडिकल सेंटर ने स्वास्थ्य मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के एक घंटे बाद ही सोमवार दोपहर दर्जनों लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक दी। जिनमें ज्यादातर हृदय रोगी थे।

तीसरे खुराक की काफी जरूरत

तीसरे खुराक की काफी जरूरत

शेबा मेडिकल सेंटर में संक्रामक रोग विशेषज्ञ और प्रयोगशालाओं के प्रमुख गालिया रहव ने डेल्टा वेरिएंट के नाम का हवाला देते हुए एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ''डेल्टा वेरिएंट से लोगों की जान बचाने के लिए हमें कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम वाले लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक देना बेहद जरूरी है।" वहीं, अस्पताल ने कहा कि लोगों पर तीसरे डोज का कितना असर हो रहा है और उनकी इम्यूनिटी में कितना विकास हो रहा है, इसे जानने के लिए सभी मरीजों के रिकॉर्ड को रखा जाएगा और उसका अध्ययन किया जाएगा।

इजरायल में वैक्सीनेशन

इजरायल में वैक्सीनेशन

इजराइल ने शुरूआत से ही काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया था और पूरी दुनिया में टीकाकरण के मामले में सबसे आगे रहा था। इजरायल में करीब 57 फीसदी से ज्यादा की आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से डेल्टा वेरिएंट के कई मामले इजरायल में मिल रहे हैं और कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। एक महीने पहले इजरायल में 10 से कम मामले हर दिन आ रहे थे, लेकिन इस वक्त हर दिन करीब साढ़े 400 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में अस्पताल में भर्ती 81 इजरायली COVID-19 रोगियों में से लगभग 58% का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं, रिसर्च में पता चला है कि डेल्टा लेरिएंट के खिलाफ इजरायल में वैक्सीन काफी कारगर साबित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+