अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट सीरिया प्रमुख मारा गया, पेंटागन ने दी जानकारी
अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट सीरिया प्रमुख मारा गया है। पेंटागन ने इस बात की जानकारी दी है।
दमिश्क, 12 जुलाई : अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट सीरिया प्रमुख की मौत (Islamic State Syria Chief killed) हो गई है. पेंटागन ने इस बात की जानकारी दी है। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि, सीरिया में इस्लामिक स्टेट का एक शीर्ष नेता, माहेर-अल-अगल (Maher-al-Agal) आज सुबह अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया है।

ड्रोन हमले में ढेर इस्लामिक स्टेट सीरिया का प्रमुख
पेंटागन सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि, माहेर-अल-अगल सीरिया में जिंदयारिस के पास मोटरसाइकिल पर कही जा रहा था, उसी समय ड्रोन अटैक हुआ और वह वहीं ढेर हो गया। वहीं उसके एक सहयोगी के घायल होने की बात कही जा रही है।
शीर्ष नेता था माहेर-अल-अगल
जानकारी के अनुसार, माहेर अल-अगल आईएसआईएस के शीर्ष चार नेताओं में से एक था। बयान के अनुसार,माहेर अल-अगल के एक डिप्टी को भी निशाना बनाया गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि वह मारा गया या घायल हुआ।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने पुष्टि की
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी पुष्टि की है कि इस्लामिक स्टेट का शीर्ष नेता अगल ड्रोन हमले में मारा गया है। वहीं सीरियाई नागरिक सुरक्षा बल ने कहा कि अलेप्पो के बाहर एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, लेकिन पीड़ितों की पहचान नहीं की।
5 महीने बाद हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, यह हमला उत्तरी सीरिया के अतमे शहर में अमेरिकी हमले के पांच महीने बाद हुआ, जिसमें इस्लामिक स्टेट के नेता अबू इब्राहिम अल-कुरशी की मौत हो गई थी। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि कुरैशी की मौत तब हुई जब उसने बचने के लिए एक बम विस्फोट किया था।












Click it and Unblock the Notifications