ब्रिटेन को आईएसआईएस की चेतावनी, मुसलमानों का विरोध पड़ेगा महंगा

लंदन। आईएसआईएस ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है कि ब्रिटेन को मुसलमानों का विरोध बहुत महंगा पड़ेगा और उसे इसकी कीमत अदा करनी होगी। आईएसआईएस ने ब्रिटेन को धमकी देते हुए कहा है कि यहां होने वाला आतंकी हमला पेरिस से भी ज्यादा भयानक होगा।

ISIS-britain

आईएसआईएस के मुताबिक मुसलमानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने को लेकर देश को नरसंहार झेलना पड़ेगा। आईएसआईएस ने ब्रिटेन को कुरान की आयतों का हवाला देते हुए कहा कि ब्रिटेन पर इतना भयानक हमला होगा कि उसके बच्चों तक के बाल सफेद हो जाएंगे।

आईएसआईएस ने अरबी भाषा में निकलने वाले अपने अखबार ‘अल-नाबा' के लेटेस्‍ट एडीशन में चेतावनी दी है। नवंबर 2015 में पेरिस में हुए हमले में 130 लोग मारे गए थे।

‘द संडे टाइम्स' की खबर के मुताबिक, अखबार के एडीटोरियल में ब्रिटिश हत्यारे, जिसे जिहादी जॉन कहा जा रहा था, मोहम्मद एमवाजी की तारीफ की गई है। जेहादी जॉन अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। एडीटोरियल में लिखा है कि जेहादी जॉन भले ही मर गया हो लेकिन उसके शब्द कभी नहीं मरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+