ISIS वीडियो: सिद्धार्थ धर की बहन बोली...भाई अगर जेहादी तो दे दूंगी जान

लंदन। जब से बीबीसी ने दावा किया है कि आईएसआईएस के वीडियो में भारतीय मूल का सिद्धार्थ धर है तब से ही भारत से लेकर लंदन तक में सनसनी फैली हुई है। एबीपी न्यूज की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक सिद्धार्थ धर का पूरा परिवार पिछले दस साल से लंदन में रह रहा है।

जिस दिन से सिद्धार्थ के बारे में शक जाहिर किया जा रहा है उस दिन से उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है और मीडिया से दूरी बनाये हुए है। एबीपी की खबर के मुताबिक सिद्धार्थ धर की बहन ने ऑफलाइन उनसे बात करते हुए कहा कि हम खुद बहुत हैरान है कि उनका भाई जेहादी हो गया है। वीडियो में जो इंसान जैसी अंग्रेजी बोल रहा है उससे लगता है तो वो सिद्धार्थ है लेकिन वो यह बात दावे से नहीं कह सकतीं। पिछले दो साल से उससे हमारा कोई संपर्क नहीं है।

सिद्धार्थ धर की बहन बोली...भाई अगर जेहादी तो दे दूंगी जान

सिद्धार्थ ने दस साल पहले आयशा नाम की लड़की से शादी की थी और इसलिए उसने इस्लाम अपनाया था। लेकिन वो इसके बाद उसके साथ सीरिया चला गया। अक्सर वो अपनी तस्वीरें धर्मगुरूओं के साथ शेयर करता था लेकिन हमने कभी नहीं सोचा कि वो आईएसआईएस के साथ भी जुड़ सकता है। अगर सच में मेरा भाई इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ तो निकला तो यकीन मानिए मैं जान दे दूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+