सीरियन आर्मी पर आईएसआईएस ने किया मस्टर्ड गैस से हमला
लंदन। सीरियन मीडिया की ओर से जिस बात का दावा किया जा रहा है वह अगर सच है तो यह काफी खतरनाक खबर साबित हो सकती है। सीरियन मीडिया ने कहा है कि पिछले दिनों आईएसआईएस के आतंकियों ने सीरिया के पश्चिमी प्रांत में स्थित दियार अल-जोर मिलिट्री एयरपोर्ट पर हमला किया है।

इराक की सीमा से सटे इस एयरपोर्ट पर मौजूद सीरियन मिलिट्री के ट्रूप्स पर मस्टर्ड गैस से निशाना बनाया गया है। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह हमला इस इलाके में कब्जे की कोशिशों के तहत किया गया है।
अब मस्टर्ड गैस से तड़पा-तड़पा कर मारेगा आईएसआईएस
आतंकियों ने रॉकेट के जरिए मस्टर्ड गैस से हमला किया। सीरिया के सरकारी न्यूज चैनल इखबरिया की ओर से यह जानकारी दी गई है। सीरिया का दियार अल-जोर एयरपोर्ट रणनीतिक तौर पर काफी अहम लोकेशन है।
यह इलाका आईएसआईएस की सीरिया में राजधानी रक्का के काफी करीब है और यहां से इराक में मौजूद अपने आतंकियों तक वह आसान पकड़ बना सकता है।
आईएसआईएस के पास मौजूद नौ खतरनाक हथियार
पिछले वर्ष भी खबरें आई थीं कि आईएसआईएस ने इराक में और सीरिया के कुछ इलाकों में मस्टर्ड गैस का प्रयोग कर लिया है। अब एक बार फिर से इस खबर के आने से इस बात का डर और बढ़ गया है कि सीरिया में बड़े पैमाने पर मौजूद रासायनिक हथियार आईएसआईएस आतंकियों के हाथ लग गए तो फिर दुनिया में तबाही को कोई रोक नहीं पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications