जुकेरबर्ग और ट्विटर सीईओ को जान से मारकर आईएसआईएस लेगा बदला

कैलिफोर्निया। आईएसआईएस ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक दोर्शे को जान से मारने की धमकी दी है। 25 मिनट का एक वीडियो जारी कर आईएसआईएस की ओर से यह धमकी दी गई है।

isis-facebook-twitter-ceo-threat-100

वीडियो में दोनों की फोटोग्राफ एक-एक करके दिखाई जा रही है और उन्‍हें एक वॉर्निंग भी दी जा रही है।

पिछले दिनों फेसबुक और ट्विटर की ओर से उन प्रयासों का ऐलान किया गया है जिसके तहत आतंकी गतिविधियों के सोशल मीडिया के प्रयोग पर रोक लगाई जा सकेगी।

आईएसआईएस ने इसी वजह से इन दोनों की जान से मारने की धमकी दी है।

वीडियो में आईएसआईएस ने मैसेज दिया है कि मार्क जुकरबर्ग और जैक दोर्शे फेसबुक और ट्विटर के फाउंडर और उनकी सरकारें, आप रोज ऐलान करते हैं हमारे कई अकाउंट्स सस्‍पेंड कर दिए गए हैं।

आईएसआईएस की ओर से कहा गया कि एक अकाउंट सस्‍पेंड होगा तो 10 नए अकाउंट्स बनेंगे। इसके साथ ही इन दोनों का नाम मिटा दिया जाएगा। अल्लाह जानता है हम सच कह रहे हैं।

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि आईएसआईएस ने करीब 10,000 फेसबुक अकाउंट्स, 150 फेसबुक ग्रुप और 5000 से ज्यादा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए हैं। इनमें से ज्‍यादातर अकाउंट आतंकवाद समर्थकों को दे दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+