ISIS ने तैयार की हिटलिस्ट, 1400 अमेरिकी सैनिकों के सिर होंगे कलम!
वाशिंगटन। आईएसआईएस ने अब अमेरिका को अपनी नई धमकी से डराने की कोशिश की है। आईएसआईएस के हैंकिंग डिपार्टमेंट की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में करीब 1400 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। यह सभी अमेरिकी सेना के साथ जुड़े हुए हैं। लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया गया है।

आईएसआईएस ने लिस्ट के साथ ही यह संदेश भी दिया है कि उसके पास सारी सीक्रेट डिटेल्स मौजूद हैं। सैनिकों की प्राइवेट डिटेल्स के साथ अमेरिका की ही जमीन पर उनकी गर्दन कलम की जाएगी। इस लिस्ट में सैनिकों के की क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और फेसबुक चैटिंग के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। इस लिस्ट की एफबीआई और पेंटागन जांच कर रही हैं।
आईएसआईएस के पास इन सभी 1400 लोगों के फोन नंबर तक मौजूद हैं। आतंकी संगठन ने इनकी फेसबुक चैट तक को हैक कर लिया है और इसी के जरिए वह बाकी जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। सीएनएन के मुताबिक, इस सूची में शामिल कई फोन नंबर और ईमेल पते चालू नहीं हैं. लेकिन इसमें शामिल एक व्यक्ति से जब फोन पर संपर्क किया गया, तो उसने इस बात की पुष्टि की कि वह पहले अमेरिकी सेना में था।












Click it and Unblock the Notifications