यूरोप को एक दो नहीं बल्कि कई बड़े हमलों से दहलाने की तैयारी में आईएसआईएस

लंदन। आतंकवादी संगठन आईएसआईएस पूरे यूरोप में समन्वित हमले की योजना बना रहा है। संगठन से जुड़े एक पूर्व आतंकवादी ने यह दावा किया है।

europe-terror-attack-350

'डेली एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक आतंकी संगठन छोड़ चुके हैरी एस ने इस बात का खुलासा किया है। वह आईएसआईएस का पूर्व आतंकवादी है। उससे अब जर्मनी में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

जर्मन आतंकवादी ने सीरिया में तीन महीने तक सिर कलम किए जाने और मौत दिए जाने की घटनाओं को देखा, लेकिन जब वह नृशंसता के साथ खड़ा नहीं रह सका, तो वहां से भाग गया।

उसने पूछताछ करने वालों से कहा, वे कुछ ऐसा चाहते थे जो एक ही समय पर हर जगह हो। हैरी एस ने स्वीकार किया कि वह नरसंहार का नेतृत्व कर रहा था और सीरिया के रक्का में साप्ताहिक वैचारिक प्रशिक्षण आयोजित कर रहा था।

मई में एक वीडियो में उसे अन्य जर्मन भाषी आतंकवादियों के समक्ष आईएसआईएस का झंडा लिए खड़ा देखा गया था। ये आतंकवादी दुनिया भर के समर्थकों से काफिरों की हत्या करने का आह्वान कर रहे थे।

गौरतलब है कि 129 लोगों की जान लेने वाले 13 नवंबर के पेरिस आतंकी हमले के लिए आईएसआईएस ने जिम्मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+