मार्टिन प्लेस पर लोगों के सिर कलम किए जाने की खतरनाक साजिश!
सिडनी। सिडनी के मार्टिन प्लेस में आज जहां पर करीब 40 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है, उसी जगह पर सिंतबर में एक साथ कई लोगों का कत्लेआम करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।

ऑस्ट्रेलियन एजेंसी की बुद्धिमता की वजह से उस वारदात को तो अंजाम नहीं दिया जा सका लेकिन आतंकियों की ओर से मार्टिन प्लेस पर मौजूद लोगों को बंधक बनाकर उसे दहला दिया गया।
सिंतबर में गिरफ्तार हुआ एक शख्स
ब्रिटिश न्यूजपेपर डेली मेल की खबरों पर अगर यकीन करें तो इस घटना को एक बदले की कार्रवाई के तहत अंजाम दिया गया है। मेल ऑनलाइन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में 22 वर्ष के एक युवक को आंतकी गतिविधियों में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया गया और कुछ जगहों पर छापे मारे गए। यह सबकुछ उसी का नतीजा है।
सितंबर में पुलिस ने 22 वर्ष के ओमारजान अजारी को गिरफ्तार किया था। ओमारजान ने इसी मार्टिन प्लेस पर सार्वजनिक तौर पर लोगों को सिर कलम करने का साजिश की थी। इस साजिश का पता उस समय चला जब
ऑस्ट्रेलिया की इंटेलीजेंस एजेंसी ने सीरिया में ऑस्ट्रेलिया से आतंकियों की भर्ती करने वाले शख्स मोहम्मद अली बारयेली और अजारी के बीच हुई बातचीत के कुछ अंशों को सुना।
यह लोग सिडनी के मार्टिन प्लेस पर मौजूद लोगों का सिर कलम करने की योजना तैयार कर रहे थे। लोगों की हत्या के बाद इनका इरादा उनके शवों को आईएसआईएस के झंडे के साथ उनके घरवालों को भेजना था।
अजारी की जमानत पर होनी है सुनवाई
इस पूरी घटना को कैमरे पर रिकॉर्ड कर फिर उसे आईएसआईएस के प्रपोगेंडे के तौर पर पूरी दुनिया में प्रचारित करने की योजना तैयार कर ली गई थी। ऑस्ट्रेलियन इंटेलीजेंस एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस आतंकी साजिश
का मकसद पूरी दुनिया को हैरान करना, उसे डराना और एक खास समुदाय में दहशत पैदा करना था। मेल ऑनलाइन ने पुलिस ऑफिसर माइकल ऑलनट्ट के हवाले से लिखा है कि अजारी की ओर से बारयेली के साथ मिलकर कुछ लोगों को चुनकर फिर एक साथ उनका सिर कलम करने की योजना थी। अजारी को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे इस हफ्ते जमानत के याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत में पेश होना है।
तो क्या 30 लोगों के सिर होंगे कलम
भगवान ने करे कि जो अजारी ने योजना तैयार की थी, सोमवार को मार्टिन प्लेस में मौजूद आतंकी उसे अंजाम दे डाले। जो आतंकी यहां पर मौजूद है उसके पास एक खुखरी और कुछ विस्फोटक हैं। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेरा हुआ है और लगातार लोगों की रिहाई की कोशिशें जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications