मारा गया ISIS का अबु बकर अल-बगदादी! ट्रंप का ऐलान- अभी कुछ बड़ा घटा है

Recommended Video

    America के हाथों मारा गया Abu Bakr Al Baghdadi !, Donald Trump ने किया ये Tweet | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थोड़ी देर पहले ट्वीट किया है, 'अभी कुछ बड़ी घटना हुई है।' ट्रंप के इस ट्वीट के क्या मायने हैं इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है लेकिन मीडिया में आतंकी संगठन ISIS के सरगना अबु बकर अल बगदादी के ढेर होने की खबरें सुर्खियों में हैं। बगदादी को अमेरिकी सेना ने टारगेट बना लिया है। आपको बता दें कि वाइट हाउस ने ट्वीट करके कहा था कि ट्रंप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ी बात बताने वाले हैं। हो सकता है कि इस संबंध में डॉनल्ड ट्रंप खुद कोई बड़ा ऐलान करें।

    मारा गया ISIS का अबु बकर अल-बगदादी! ट्रंप का ऐलान- अभी कुछ बड़ा घटा है

    आपको बता दें कि खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल-बगदादी जिहादी संगठन द्वारा इसी साल अप्रैल में जारी एक वीडियो में पांच साल में पहली बार दिखाई दिया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं था कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया। यह लड़ाई पिछले महीने ही समाप्त हुई। एक गद्दी पर बैठे और तीन लोगों को संबोधित करते हुए बगदादी ने कहा कि बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है।

    वीडियो में इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे धुंधले किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों में आईएस के हाथ होने की बात सामने आ रही है। इस हमले में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ध्यान हो कि श्रीलंका के तीन अलग-अलग शहरों में सीरियल धमाके हुए थे, इस दौरान कई चर्च को निशाना बनाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+