Germany: जर्मनी में हुए आतंकवादी हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी, क्या यूरोप में पांव पसारने लगा इस्लामिक स्टेट?
ISIS Germany Knife Attack: क्या दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों में से एक, इस्लामिक स्टेट यानि ISIS ने यूरोप में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि इस्लामिक स्टेट ने पश्चिमी जर्मनी के शहर सोलिंगन में चाकू से किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी।
आतंकवादी समूह ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर एक बयान में कहा है, कि यह हमला उसके एक सदस्य ने "फिलिस्तीन और हर जगह मुसलमानों के लिए बदला लेने के लिए" किया है। हालांकि, इसने अपने दावे के लिए तुरंत कोई सबूत नहीं दिया और यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर और इस्लामिक स्टेट के बीच कोई करीबी रिश्ता था या नहीं?

जर्मनी में चाकू मारकर तीन की हत्या
दरअसल, पश्चिमी जर्मनी के सोलिंगन में एक उत्सव के दौरान शुक्रवार रात चाकू से हमला किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला शहर की 650वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान किया गया।
अपराधी, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, वो अभी भी फरार है। सोलिंगन के मेयर टिम-ओलिवर कुर्ज़बैक ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारी इस हमले के मकसद की जांच कर रहे हैं, राज्य के आंतरिक मंत्री ने इसे मानव जीवन को निशाना बनाकर किया गया हमला बताया है।
यह हमला रात करीब 10 बजे फ्रॉनहोफ मार्केट स्क्वायर पर हुआ, जहां शहर की 650वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उत्सव मनाया जा रहा था। हमलावर, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, अभी भी फरार है।
सोलिंगन के मेयर टिम-ओलिवर कुर्ज़बैक ने एक बयान में गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "यह जानकर मेरा दिल टूट गया कि हमारे शहर पर हमला हुआ। जब मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं, जिन्हें हमने खो दिया है, तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।" राज्य के आंतरिक मंत्री हर्बर्ट रूल ने घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की, कि हमला लक्षित था, हालांकि इसका मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है।
जर्मनी में चाकू घोंपना और अन्य हिंसक अपराध अपेक्षाकृत असामान्य हैं, लेकिन देश में हाल के वर्षों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। जर्मन सरकार सार्वजनिक स्थानों पर चाकू ले जाने को लेकर सख्त नियम बनाने पर काम कर रही है। इस साल जून और 2021 में एक ट्रेन में चाकूबाजी हो चुकी है।
लेकिन, असल सवाल ये है, कि अगर ISIS वाकई इस हमले के पीछे शामिल है, तो इसका मतलब साफ है, कि इस्लामिक आतंकवाद अब यूरोप में पांव पसार रहा है और यूरोप के लिए इससे निपटना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications